अगर आपकी प्राथमिकता ईंधन की बचत है, तो भारत में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही हैं। इन कारों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का संयोजन होता है।
कम रफ्तार और ट्रैफिक की स्थिति में ये कारें केवल इलेक्ट्रिक मोड पर भी चल सकती हैं, जिससे ईंधन की खपत काफी कम हो जाती है। खास बात यह है कि इन्हें चार्ज करने के लिए प्लग-इन की जरूरत नहीं होती।
भारत में कुछ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें ARAI के अनुसार लगभग 28 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती हैं, जो कई डीजल कारों के बराबर या उससे बेहतर हो सकता है।
अगर माइलेज ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हो, तो ये पांच हाइब्रिड कारें अलग-अलग सेगमेंट में अच्छे विकल्प साबित हो सकती हैं।