Flood Damage Insurance: बारिश के दौरान कई शहरों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में अगर कार पानी में फंस जाए या उसमें पानी घुस जाए, तो सही कराने में हजारों या कभी-कभी तो लाखों रुपये तक लग जाता है। हालांकि, हर इंश्योरेंस पॉलिसी इस नुकसान को कवर नहीं करती। अगर आपके पास सिर्फ थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस है, तो कार के नुकसान का खर्च आपको खुद उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मानसून में किस तरह का कार इंश्योरेंस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Flood Damage Insurance: बारिश के दौरान कई शहरों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में अगर कार पानी में फंस जाए या उसमें पानी घुस जाए, तो सही कराने में हजारों या कभी-कभी तो लाखों रुपये तक लग जाता है। हालांकि, हर इंश्योरेंस पॉलिसी इस नुकसान को कवर नहीं करती। अगर आपके पास सिर्फ थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस है, तो कार के नुकसान का खर्च आपको खुद उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मानसून में किस तरह का कार इंश्योरेंस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस मानसून में होने वाले नुकसान को कवर करता है?
कॉम्प्रिहेंसिव और ओन डैमेज इंश्योरेंज पॉलिसी आमतौर पर बारिश, बाढ़ और जलभराव से होने वाले कई नुकसान को कवर करती हैं। इसके तहत कार की बॉडी, पेंट, सस्पेंशन, इंटीरियर, सीट, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और अन्य हिस्सों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है।
इसके अलावा तूफान, चक्रवात, पेड़ गिरने या लैंडस्लाइड जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान भी पॉलिसी के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
किन नुकसान को आमतौर पर कवर किया जाता है?
कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में आमतौर पर बाढ़ और जलभराव से कार को हुआ नुकसान, भारी बारिश की वजह से इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब होना, कार के इंटीरियर और सीटों को नुकसान, पेड़ या दूसरी वस्तु गिरने से नुकसान, तूफान और चक्रवात से हुई क्षति व लैंडस्लाइड और रॉकस्लाइड जैसी घटनाओं को कवर करता है। हालांकि, यह कवरेज पॉलिसी की शर्तों, डिडक्टिबल और IDV (Insured Declared Value) पर निर्भर करता है।
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन खराब होने पर क्या मिलेगा क्लेम?
मानसून में सबसे बड़ा खतरा इंजन में पानी घुसने का होता है। अगर कार पानी में फंस जाती है और इंजन सीज हो जाता है, तो सामान्य कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी इसे कवर नहीं करती।
इसे कॉन्सीक्वेंशियल लॉस माना जाता है। इसके लिए अलग से इंजन प्रोटेक्शन कवर लेना जरूरी होता है। यह एड-ऑन इंजन, गियरबॉक्स और ऑयल लीक से जुड़े नुकसान को कवर करता है।
विज्ञापन
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
किन स्थितियों में क्लेम रिजेक्ट हो सकता है?
हालांकि जरुरी नहीं हर बार आपको फायदा मिले ही, कुछ मामलों में इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने से इनकार भी कर सकती है। जैसे की...
पानी में फंसी कार को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश करना।
जलभराव वाले रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना।
सामान्य टूट-फूट और जंग लगना।
इंजन ऑयल और अन्य कंज्यूमेबल्स का नुकसान।
ऐसे मामलों को अक्सर पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
मानसून में कौन-से एड-ऑन जरूरी हैं?
1. इंजन प्रोटेक्शन कवर: पानी घुसने, हाइड्रोस्टैटिक लॉक और इंजन सीज होने जैसी स्थिति में सुरक्षा देता है। 2. जीरो डेप्रिसिएशन कवर: पार्ट्स की कीमत में कटौती नहीं होती और पूरा क्लेम मिल सकता है। 3. कंज्यूमेबल्स कवर: इंजन ऑयल, लुब्रिकेंट और छोटे पार्ट्स का खर्च कवर करता है। 4. रोडसाइड असिस्टेंस: टोइंग, बैटरी जंप-स्टार्ट और फ्यूल डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
अगर कार पानी में फंस जाए तो क्या करें?
अगर आपकी कार जलभराव में फंस गई है, तो सबसे पहले तो उसे स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। इसके बाद इन बातों का ध्यान रखें।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, नहीं...थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस केवल दूसरे व्यक्ति या वाहन को हुए नुकसान को कवर करता है। आपकी अपनी कार को हुए नुकसान का खर्च इसमें शामिल नहीं होता।
मानसून के दौरान बेहतर सुरक्षा के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस के साथ इंजन प्रोटेक्शन, जीरो डेप्रिसिएशन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे एड-ऑन लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।