फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaguar F-Type: क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने खरीदी नई जगुआर एफ-टाइप लग्जरी स्पोर्ट्स कार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Sat, 23 Jul 2022 06:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी हाल ही में एक नई Jaguar F-Type (जगुआर एफ-टाइप) लग्जरी स्पोर्ट्स कार खरीदी है।
विज्ञापन
1 of 5
Mohammad Shami new Jaguar F-Type luxury sports car - फोटो : For Reference Only
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी हाल ही में एक नई Jaguar F-Type (जगुआर एफ-टाइप) लग्जरी स्पोर्ट्स कार खरीदी है। Jaguar F-Type की एक्स-शोरूम कीमत 98.13 लाख रुपये है। यही नहीं, क्रिकेटर ने हाल ही में एक रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और अब नई स्पोर्ट्स कार उनके गैरेज में बाइक के साथ शामिल हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mohammad Shami buys new Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Instagram/Mohammad Shami
भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा खरीदी गई नई कार Jaguar Land Rover (JLR) की सबसे तेज कारों में से एक है। इस स्पोर्ट्स कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 295 bhp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो पावर को पहिया तक पहुंचाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Jaguar F-Type facelift - फोटो : For Reference Only
मोहम्मद शमी ने जो Jaguar F-Type कार खरीदी है, बाजार में कार का एक इससे भी पावरफुल वर्जन बिकता है। कार के दूसरे वर्जन में एक सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन मिलता है, जो 445 bhp का पावर और 580 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ भी 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 

4 of 5
Jaguar F-Type facelift - फोटो : For Reference Only
मोहम्मद शमी द्वारा नई जगुआर एफ-टाइप खरीदने की खबर को अमित गर्ग के अकाउंट से एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा किया गया था। इसके लुक की बात करें तो, शमी द्वारा खरीदी गई नई कार का काल्डेरा रेड कलर है। हालांकि, यूलोंग व्हाइट मैटेलिक, नारविक ब्लैक, फ़ूजी व्हाइट, सेंटोरिनी ब्लैक मैटेलिक, इंडस सिल्वर, लॉयर ब्लू मैटेलिक, अल्ट्रा ब्लू मेटा, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन मैटेलिक और कॉरिस ग्रे मैटेलिक जैसे कई कलर ऑप्शन मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BMW 5 Series - फोटो : BMW (For Reference Only)
भले ही पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह मोहम्मद शमी एक कार उत्साही के तौर पर नहीं जाने जाते हैं, लेकिन क्रिकेटर के पास कुछ अच्छी कारें हैं। हाल ही में खरीदी गई जगुआर एफ-टाइप के अलावा मोहम्मद शमी के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी जैसी कई लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा, क्रिकेटर के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें