Challan For Bike Silencer: आपने अक्सर सड़क पर चलते समय कुछ बाइक्स की तेज आवाज सुनी होगी। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत बाइक के साइलेंसर में बदलाव करके तेज आवाज निकालना पूरी तरह से गैरकानूनी है।
बाइक परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। कई लोग शौक से बाइक चलाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी बाइक में कुछ ऐसा बदलाव कर देते हैं जिसके चलते उन्हें बार-बार फाइन भरना पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 8
Honda CBR 650R
- फोटो : Honda
आपने अक्सर सड़क पर चलते समय कुछ बाइक्स की तेज आवाज सुनी होगी। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत बाइक के साइलेंसर में बदलाव करके तेज आवाज निकालना पूरी तरह से गैरकानूनी है।
विज्ञापन
3 of 8
Kawasaki Z650
- फोटो : Kawasaki
मोटर वाहन कानून के तहत वाहन में ऐसे बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे उसका रूप बदल जाए या वह तेज आवाज करने लगे।
4 of 8
Bajaj Pulsar NS125
- फोटो : Bajaj Auto
नियमों के मुताबिक, बाइक या फिर कार की आवाज़ 80 डेसिबल से अधिक बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। मॉडिफाइड साइलेंसर से यह 120 डेसिबल या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
2024 Kawasaki Vulcan S Bike
- फोटो : Kawasaki
बाजार में स्पोर्ट्स बाइक की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोन इनके साइलेंसर को मॉडिफाई कर आवाज बढ़वा लेते हैं। अगर आपकी बाइक में तेज आवाज आती है तो ये पूरी तरह के गैरकानूनी है।
विज्ञापन
6 of 8
Royal Enfield Continental GT 650
- फोटो : Royal Enfield
तेज आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से न केवल कानों को नुकसान होता है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी फैलता है। इसे रोकने के लिए ही कानून में जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
7 of 8
challan traffic police
- फोटो : Adobe Stock
नियमों के अनुसार, साइलेंसर मॉडिफाइ कर आवाज बढ़ाने पर 5,000 रुपये या इससे अधिक का चालान हो सकता है। अगर कोई चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।