All-new MINI range launched in India: MINI India (मिनी इंडिया) ने मंगलवार को भारत में तीन नई कारें लॉन्च की हैं। अब MINI भारत में प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार सेग्मेंट में प्रोडक्ट्स की लेटेस्ट रेंज ऑफर कर रहा है। कंपनी ने भारतीय बाजार में ऑल न्यू MINI 3-डोर हैच, ऑल न्यू MINI कन्वर्टिबल और ऑल न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच लॉन्च की है। ऑल न्यू MINI रेंज पेट्रोल इंजन के साथ सीबीयू (कंप्लीटली बिल्ट अप) यूनिट के तौर पर भारत में उपलब्ध होगी। वाहन निर्माता ने अपने सभी आधिकारिक डीलर्स पर इन नए मॉडल्क की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ इन कारों को कंपनी के वेसबाइट पर जाकर ऑनलाइन भी बुक कराया जा सकता है।
ऑल न्यू MINI 3-डोर हैच, ऑल न्यू MINI कन्वर्टिबल और ऑल न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच जबर्दस्त मेकओवर, स्टैंडर्ड प्रोफाइल और सरल ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। जिन ग्राहकों को गाड़ी की ऐजाइल हैंडलिंग के साथ मॉडर्न डिजाइन का जुनून है, उनके लिए यह बेस्ट कार है। नई जेनरेशन की कारों के साथ MINI का नया ब्रांड कैम्पेन 'BIG LOVE' भी लॉन्च किया गया है। जो विविधता के साथ व्यक्तिगत विशिष्टता को तवज्जो देता है। हम सभी अलग हैं, पर एक साथ बहुत अच्छे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
MINI 3-Door Hatch
- फोटो : MINI India
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन
ऑल न्यू MINI 3-डोर हैच, ऑल न्यू MINI कन्वर्टिबल अपने सिंपल और मॉडर्न डिजाइन के चलते जबर्दस्त लुक देती हैं। कार के एक्सटीरियर डिजाइन लैंग्वेज से MINI की खबसूरती और बढ़ जाती है। कार के एक्सटीरियर में नई हेक्सागोनल रेडिएटर ग्रिल लगाई गई है, जिससे एक आधुनिक और बेहतर चमक झलकती है। इस पर हॉलमार्क MINI हेडलाइट्स भी लगाई गई है। फॉग लाइट्स को अब एलईडी लाइट से जोड़ गया है। एलईडी साइड इंडिकेटर्स को फिर से डिजाइन किए गए साइड स्कटल्स में इंटीग्रेट कर दिया गया है। व्हील आर्क सराउंड्स की शानदार नई रूपरेखा के साथ शॉर्ट ओवरहैंग्स साइड व्यू की खूबसरती को बढ़ाते हैं। ब्रिटेन के झंडे से प्रेरित कार की रियर लाइट का डिजाइन यूनियन जैक से लिया गया है। रियर फॉग लाइट अब संकरी एलईडी यूनिट के तौर पर रियर एप्रॉन में इंटीग्रेट की गई है। इसका नया एयर इनटेक्स बॉडी वर्क के साथ लंबाई में इंटीग्रेट होता है और एयरोडाइनैमिक्स बढ़ाता है।
ऑल न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स मॉडल उत्साहित करने के लिए बनाए गए हैं। नया ऑल न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच मॉडल में सेंटर में नई हेक्सागनल रेडिएटर ग्रिल है। इसमें एक विशेष हनी कॉम्ब पैटर्न दिखाई देता है। कार के निचले भाग की फिनिशिंग रेड कलर में की गई है। एक्सक्लूसिव जॉन कूपर वर्क्स के बोनट पर धारियां है, जिससे रेसिंग कार का लुक दिखता है। कार के रेसिंग जीन्स रूफ और मिरर कैप पर कॉन्ट्रॉस्टिंग पेंट फिनिश के लुक से और निखर जाती है। इन्हें सफेद, काले और MINI जॉन कूपर चिली रेड में पेंट किया गया है। एयरोडाइनैमिक फीचर्स में फ्रंट एप्रन, इंटिग्रल एयर डक्ट्स, साइड सिल्स शामिल हैं, जिससे ड्राइविंग शानदार और सुहानी बनती है।
विज्ञापन
3 of 9
MINI 3-Door Hatch
- फोटो : MINI India
MINI 3-डोर हैच और कन्वर्टिबल के लिए जेट ब्लैक, एस्पेन वाइट और मेल्टिंग सिल्वर पेंटवर्क में उपलब्ध हैं। MINI जॉन कूपर वर्क्स चिली रेड पेंट में भी उपलब्ध है। MINI 3-डोर हैच के लिए एक खास रूफ पेंट फिनिश भी उपलब्ध है। नई मल्टीटोन रूफ (MINI 3-डोर और MINI JCW) में अलग-अलग कलर ग्रैडिएंट है। इसमे सैन मरीनो ब्लू से लेकर पर्ली एक्वा से जेट ब्लैक तक रंग दिखाई देते हैं। यह विंडस्क्रीन फ्रेम से रियर तक फैली एक नई पेंटिंग तकनीक के साथ बनाए गए हैं। मल्टीटोन रूफ के साथ हर MINI रंग पैटर्न में कुछ बदलाव के लिहाज से काफी अनोखी है।
व्हील्स
ऑल न्यू MINI-3 डोर हैच और MINI कन्वर्टिबल के लिए 17- inch (43.66 cm) लाइट एलॉय व्हील्स की नई रेंज स्टैंडर्ड रूप से दी गई है। इनमें लाइट अलॉय व्हील्स रूलेट स्पोक-टू-टोन, लाइट अलॉय व्हील्स टेंटकल स्पोक-ब्लैक, लाइट अलॉय व्हील्स रेल स्पोक-टू-टोन और जॉन कूपर वर्क्स ट्रैक स्पोक-ब्लैक (MINI जॉन कूपर वर्क्स) शामिल हैं। साथ ही MINI जॉन कूपर वर्क्स 18-inch (46.20 cm) जॉन कूपर वर्क्स कोर्स स्पोक 2-टोन के विकल्प में उपलब्ध है।
4 of 9
MINI Convertible
- फोटो : MINI India
इंटीरियर डिजाइन
कार का इंटीरियर दो नए MINI इंटीरियर सर्फेस सिल्वर चेकर्ड (स्पोर्टी स्टाइल, जिसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल सर्फेस और दरवाजे में एलिप्टिकल रिंग चेकर्ड डिजाइन में उपलब्ध हैं) और MINI इंटीरियर सर्फेस एल्युमिनम के साथ काफी फ्रेश लुक देती हैं। अपहोल्स्ट्री के विकल्पों में असली मटीरिअल के इनोवेटिव डिजाइन हैं। MINI 3-डोर हैच और MINI कन्वर्टिबल दो नई स्टैंडर्ड अपहोल्स्ट्री ऑप्शन - क्लॉथ-लेदरेट कॉम्बीनेशन ब्लैक पर्ल लाइट चेकर्ड ऐंड ब्लैक पर्ल कार्बन ब्लैक के साथ आती हैं। लाइट चेकर्ड स्पोर्ट्स सीट्स की सतहों के लिए लाइट चेकर्ड डिजाइन में 100 फीसदी रिसाइकल्ड मटीरिअल का इस्तेमाल किया गया है। स्टैंडर्ड ऑप्शन के रूप में लेदरेट कार्बन ब्लैक भी उपलब्ध है। अपहोल्स्ट्री के एक्सट्रा ऑप्शन में MINI योर्स लेदर लाउंज इन कार्बन ब्लैक, लेदर क्रॉस पंच इन कार्बन ब्लैक, लेदर चेस्टर इन सैटलाइट ग्रे और मॉल्ट ब्राउन तथा JCW स्पार्ट्स सीट्स इन डाइनैमिका शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 9
MINI Convertible
- फोटो : MINI India
फीचर्स
नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील डिजाइन ज्यादा फंक्शंस पर कम सरफेस कंट्रोल्स के साथ आता है। सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट की लुक को बढ़ाया गया है। एक 8.8-इंच (22.35 cm) रंगीन टचस्क्रीन डिस्प्ले, टच सेंसिटिव फेवरेट बटन और पियानो ब्लैक हाई-ग्लॉस सरफेस स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा, ऑडियो कंट्रोल यूनिट और खतरे की लाइट के लिए फंक्शन बटन और ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम को पूरी तरह सर्कुलर कंट्रोल यूनिट में इंटीग्रेट किया गया है। एंबिएंट लाइट ऑप्शन के साथ, नई सर्फेस डिजाइन अपनी लेजर इंग्रेविंग के साथ सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट की LED लाइट रिंग की मौजूदगी को बढ़ाता है। सेंटर कंसोल पर रखा गया ऑपरेटिंग सिस्टम कंट्रोलर अब एक नेविगेशन सिस्टम के साथ एक पूरी तरह से ऑल ब्लैक सरफेस पेश करता है। स्टियरिंग कॉलम पर वैकल्पिक 5-इंच (12.70 cm) मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले ड्राइवरों को कॉकपिट में एक नया अहसास देता है।
ऑप्शनल MINI वायर्ड पैकेज नेविगेशन सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, उन्नत ब्लूटूथ मोबाइल तैयारी के साथ आता है। मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले MINI वायर्ड पैकेज के साथ स्टैंडर्ड के रूप में आता है। इनफोटेनमेंट के अन्य विकल्पों में एपल कारप्ले के साथ MINI रेडियो विजुअल बूस्ट़ MINI नेविगेशन या वायर्ड पैकेज और हर्मन कार्डन हाई-फाई स्पीकर सिस्टम शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 9
MINI Convertible
- फोटो : MINI India
MINI एक्साइटमेंट पैक में LED इंटीरियर और एंबिएंट लाइटिंग है, जो चुनिंदा रंगों के साथ कॉकपिट को रोशन करती है। कार के दरवाजे को खोलते और बंद करते समय ड्राइवर की तरफ बाहरी मिरर से MINI लोगो का प्रोजेक्शन होता है। इसके अतिरिक्त, नए 'लाउंज' और 'स्पोर्ट' मोड प्रत्येक को छह आंतरिक हल्के रंगों का विकल्प प्रदान करते हैं। 'लाउंज' मोड में, कंटेंट की कलर सेटिंग टर्कोइज और पेट्रोल ब्लू के बीच आरामदायक रंग सेटिंग में है। 'स्पोर्ट' मोड में स्क्रीन का बैकग्राउंड रेड और एंथ्रासाइट कलर में दिखाई देता है।
सेफ्टी फीचर्स
ऑल न्यू MINI रेंज दमदार सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस है। इस कार में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, डाइनैमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, क्रैश सेंसर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, रन-फ्लैट टायर और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर मिलते हैं। MINI कन्वर्टिबल में एक्सट्रा सुरक्षा के लिए रोलओवर प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है। स्टैंडर्ड MINIMALISM टेक्नोलॉजी में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन, ब्रेक एनर्जी रिकुपरेशन, एक्टिव कूलिंग एयर फ्लैप्स और इलेक्ट्रोमेकैनिकल पावर स्टीयरिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 9
MINI John Cooper Works Hatch
- फोटो : MINI India
इंजन और पावर
पावर के मामले में MINI 3-डोर हैच और MINI कन्वर्टिबल कार लेटेस्ट MINI ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी वाला 2-लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन 192 hp (141 kW) का पीक पावर देता है और 1,350 / 4,600 rpm पर 280 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। MINI 3-डोर हैच सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि MINI कन्वर्टिबल सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच में भी शानदार परफॉर्मेंस मिलता है। इसमें 2.0 लीटर, 4-सिलिंडर ट्विनपावर टर्बो इंजन मिलता है जो जबरदस्त टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 1,450 / 4,800 rpm पर 231 hp (170 kW) का अधिकतम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 6.1 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
MINI 3 डोर हैच और कन्वर्टिबल में सटीक 7-स्पीड डबल क्लच स्टेप्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन और MINI JCW हैच में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन होता है, जो गियर के फैले होने और छोटे इंजन के कारण और भी अधिक कुशल, आरामदायक ड्राइविंग रोमांच प्रदान करता है। MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच में ज्यादा मजेदार स्पोटर्स अनुभव देने के लिए पैडल शिफ्टर्स की सुविधा दी गई है।
8 of 9
MINI John Cooper Works Hatch
- फोटो : MINI India
ड्राइव मोड्स
MINI ड्राइविंग मोड ड्राइवर की पसंद के अनुसार सवारी आराम और दक्षता पर ध्यान देते हुए एक व्यक्तिगत वाहन सेट-अप को सक्षम बनाता है। स्टैंडर्ड MID मोड के अलावा SPORT और SPORT मोड का भी विकल्प है। ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स में क्रूज कंट्रोल, पार्क असिस्टेंट, रियर व्यू कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं।
रंग
ऑल-न्यू MINI 3-डोर हैच, ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल और ऑल-न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच 11 कलर ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं। ऑल न्यू MINI-3 डोर हैच और मिनी कन्वर्टिबल चार नए रंगों - रूफटॉप ग्रे मटैलिक, आइलैंड ब्लू मटैलिक, एनिग्मैटिक ब्लैक और जेस्टी येलो (केवल MINI कन्वर्टिबल के लिए) में उपलब्ध होंगे। आप पियानो ब्लैक एक्सटीरियर को भी चुन सकते हैं, जहाँ डोर हैंडल, साइड स्कटल्स, फ्यूल कैप, बोनट पर MINI लोगो और लगेज कंपार्टमेंट लिड, मॉडल लेटरिंग और एग्जॉस्ट सिस्टम के टेलपाइप की फिनिशिंग हाई-ग्लॉस ब्लैक कलर में की गई है। हेडलाइट्स, रेडिएटर ग्रिल और रियर लाइट्स भी हाई ग्लॉस ब्लैक कलर में है। रूफ और एक्सटीरियर मिरर कैप के लिए कॉन्ट्रास्टिंग रंग सबसे आकर्षक डिजाइनिंग विशेषताओं में से एक हैं।
कितनी है कीमत
ऑल न्यू MINI 3-डोर हैच को 38 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, ऑल न्यू MINI कन्वर्टिबलक की एक्स-शोरूम कीमत 44 लाख रुपये तय की गई है और ऑल न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच की एक्स-शोरूम कीमत 45.50 लाख रुपये है।
विक्रम पावाह, प्रेसीडेंट, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा कि, "शुरुआत से ही ऑथेंटिक डिजाइन, अनोखे स्टाइल और ड्राइविंग में भरपूर आनंद वह सदाबहार विशेषताएं हैं जो प्रतिष्ठित MINI को कारों की भीड़ से अलग करती हे। मॉडर्न MINI के लॉन्च के 20 साल बाद कंपनी की कारें नए लुक में आती रही हैं। कंपनी ने इसके भावनात्मक डिजाइन, गो कार्ट फील और कुशल कार्यशीलता को बढ़ावा दिया है। हम भारत में अपने ग्राहकों के लिए MINI प्रोडक्ट की पूरी रेंज का विकास कर बेहद खुश हैं। हमने मार्च में न्यू MINI कंट्रीमैन लॉन्च किया था। अब हमने ऑल न्यू MINI 3-डोर हैच, ऑल न्यू MINI कन्वर्टिबल और ऑल न्यू MINI जॉन कूपर वर्क्स हैच को लॉन्च किया है। इससे भारत में प्रीमियम स्मॉल कार सेग्मेंट में MINI की असाधारण स्थिति और मजबूत हुई है।"