फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-Benz Price Hike: मर्सिडीज-बेंज ने किया दाम बढ़ाने का एलान, एक जनवरी से इतनी हो जाएंगी कीमतें

Thu, 08 Dec 2022 01:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mercedes GLB and EQB - फोटो : Mercedes Benz
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने अपने पूरे मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी 1 जनवरी, 2023 से अपनी सभी कारों और एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत में 5 प्रतिशत तक का इजाफा करेगी। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती इनपुट और लॉजिस्टिक लागत कीमतों में बढ़ोतरी की वजह है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mercedes-Benz - फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपने आधिकारिक प्रेस बयान में कहा, "इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी और लॉजिस्टिक लागत में इजाफा कंपनी के ओवरऑल परिचालन लागत पर महत्वपूर्ण दबाव डाल रही है। इस विकास ने मर्सिडीज-बेंज को अपनी मॉडल रेंज के एक्स-शोरूम मूल्य को ऊपर की ओर संशोधित करने के लिए प्रेरित किया है, जिससे एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय सक्षम हो।" 
विज्ञापन

3 of 5
Mercedes-Benz - फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज-बेंज इंडिया की मॉडल रेंज की नई शुरुआती कीमतें:
 
मर्सिडीज-बेंज मॉडल रेंज  नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (रुपये)
(1 जनवरी, 2023 से प्रभावी)
GLA 200 | GLA 220d  46.50 लाख | 48 लाख
C 200 | C220d  57.5 लाख | 58.50 लाख
E 200 Exclusive | E220d Exclusive  72.5 लाख | 73.50 लाख
GLE 300d 4M | GLE 400d 4M  88 लाख | 1.05 करोड़ 
S 350d  1.65 करोड़
Mercedes-Maybach S 580  2.57 करोड़
Mercedes-Maybach GLS 600 (CBU)  2.92 करोड़


 

4 of 5
Mercedes-Benz - फोटो : For Reference Only
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, "मर्सिडीज-बेंज समझदार ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को पेश करते हुए भारत में लग्जरी ऑटोमोटिव उद्योग में बेंचमार्क बना रहा है। हालांकि, हमारे और हमारे फ्रैंचाइज पार्टनर्स के लिए एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय चलाने के लिए, बढ़ती मुद्रास्फीति लागत दबावों को दूर करने के लिए मूल्य सुधार की जरूरत है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mercedes-Benz AMG EQS 53 - फोटो : Mercedes-Benz
उन्होंने आगे कहा, "हालांकि हम बढ़ोतरी के बड़े हिस्से में खुद वहन कर रहे हैं, आंतरिक रूप से हमारे पास लागत वृद्धि के कुछ हिस्से को ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मूल्य सुधार ब्रांड की प्रीमियम प्राइस पोजिशनिंग सुनिश्चित करेगा और मर्सिडीज-बेंज से जुड़े सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास ओनरशिप एक्सपीरियंस प्रदान करना जारी रखेगा।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें