फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की इस 15 साल पुरानी कार को मिलेगा नया इंजन, माइलेज जानकर आप भी कहेंगे वाह!

Sat, 20 Jun 2020 04:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Swift Dualjet - फोटो : For Refernce Only
मारुति सुजुकी स्विफ्ट को देश में 15 साल पूरे हो गए हैं। 2005 में लॉन्च हुई स्विफ्ट की अइभी तक 22 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं अब खबरें ये हैं कि स्विफ्ट को पावरफुल इंजन से लैस किया जा सकता है। स्विफ्ट को कड़ी चुनौती ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios से मिल रही है और ये कार टर्बो इंजन के सथ आती है।
विज्ञापन

2 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : for Reference Only

बलेनो का इंजन

मौजूदा तीसरी पीढ़ी की स्विफ्ट को स्विफ्ट को 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। मारुति ने इस कार को बीएस6 इंजन में भी अपडेट किया था। वहीं कंपनी अब इसमें 1.2 लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दे सकती है। ये इंजन प्रीमियम हैचबैक मारुति बलेनो में भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : for Reference Only

स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम से लैस

1.2 लीटर डुअल जेट इंजन की खासियत यह है कि ये कार स्मार्ट SHVS यानी मारुति स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। जिसमें टार्क असिस्ट का फीचर मिलता है और ज्यादा माइलेज मिलता है। वहीं मारुति स्विफ्ट में अगर यह इंजन आता है तो डुअल जेट इंजन आने के बाद यह और पावरफुल हो जाएगी। डुअलजेट इंजन 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है।
 

4 of 5
Maruti swift india - फोटो : for Reference Only

1.3 लीटर फिएट डीजल इंजन बंद

मारुति इस इंजन को आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले बीएस4 इंजन में स्विफ्ट पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती थी, लेकिन बीएस6 मानक आने के बाद मारुति ने 1.3 लीटर फिएट के डीजल इंजन को बंद कर दिया। बीएस6 स्विफ्ट अब 1.2 लीटर वीवीटी पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। ये इंजन मैनुअल के साथ एएमटी गियरबॉक्स में आता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : for Reference Only

24.12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज!

अगर स्विफ्ट डुअलजेट पावरट्रेन में आती है, तो इसमें 12v माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। यह स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी के साथ आ सकता है, जो ईंधन की दक्षता और माइलेज बढ़ाने में मददगार हो सकता है।  Swift Dualjet इंजन का माइलेज Dzire Dualjet के बराबर मिलेगा। डिजायर में 1.2-लीटर ड्यूल-जेट इंजन मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर और AMT (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन में 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। Swift के मौजूदा मॉडल में 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का का माइलेज देता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें