Maruti Suzuki WagonR with Swivel Seat
- फोटो : Maruti Suzuki
"समावेशी मोबिलिटी की दिशा में कदम"
इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि स्विवेल सीट का उद्देश्य बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रोजमर्रा की यात्रा को अधिक सहज बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल वैगनआर इस तरह की एक्सेसिबिलिटी सुविधा को बड़े पैमाने पर पेश करने के लिए एक आदर्श प्लेटफॉर्म है। उनके अनुसार, यह कदम समावेशी मोबिलिटी को बढ़ावा देने और गरिमा, स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ यात्रा करने की मारुति सुजुकी की सोच को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें - PM E-Drive: पीएम ई-ड्राइव ने फेम-II से आधी सब्सिडी में रचा रिकॉर्ड, पहले ही साल में हुई 11.3 लाख ईवी बिक्री