देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपने छह मॉडलों की कीमतों में इजाफा किया है। इस महीने से स्विफ्ट, सेलेरियो और वैगनआर जैसी लोकप्रिय हैचबैक के साथ-साथ डिजायर, सियाज और एक्सएल6 जैसे अन्य मॉडलों की कीमतों में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। मारुति सुजुकी के इन मॉडल पर कीमत में न्यूनतम बढ़ोतरी 1,500 रुपये की गई है। नई कीमतें अप्रैल से लागू हो गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इन छह मॉडलों में से किसी को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे, इस बारे में जानें पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
2 of 7
Maruti XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्यादा महंगी हुई ये कार
मारुति सुजुकी की जिस कार की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है वो है तीन-पंक्ति वाली XL6 (एक्सएल6) एमपीवी। पिछले साल लॉन्च हुई नई जनरेशन XL6 अब 15,000 रुपये महंगी हो गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद, XL6 की शुरुआती कीमत 11.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।
सबसे कम बढ़ी इस कार की कीमत
भारत में मारुति के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक WagonR (वैगनआर) की इन 6 कारों में सबसे कम कीमत बढ़ाई गई है। यह हैचबैक 1,500 तक महंगा होगा और बेस वैरिएंट के लिए 5.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की नई शुरुआती कीमत पर आएगा। WagonR के टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाएगी।
4 of 7
Maruti Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Celerio की नई कीमत
Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) की कीमत भी इसी तरह बढ़ी है। 1,500 रुपये की कीमत बढ़ोतरी के बाद, सेलेरियो हैचबैक बेस एलएक्सआई वैरिएंट 5.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आएगी। टॉप-एंड ZXi+ AMT वैरिएंट की कीमत 7.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Suzuki Swift Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift की नई कीमत
अन्य हैचबैक में मारुति ने Swift (स्विफ्ट) की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। भारत में मारुति के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक स्विफ्ट की कीमत अब 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप वैरिएंट के 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी महंगी हुई Maruti Dzire
Maruti Dzire भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है जो Honda Amaze और Hyundai Aura को टक्कर देती है। इसकी कीमतों में 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सब-कॉम्पैक्ट सेडान अब 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आएगी।
कितने बढ़े Maruti Ciaz के दाम
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Honda City, Hyundai Verna जैसी अन्य कारों को टक्कर देने वाली Ciaz की कीमत में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। सेडान के सिग्मा और अल्फा ट्रिम मॉडल में प्रत्येक की कीमत में 10,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डेल्टा ट्रिम की कीमत में 6,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सियाज के जेटा ट्रिम मॉडल 11,000 रुपये महंगे हो गए हैं।