फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार खरीदने पर Maruti Suzuki दे रही है 45 हजार रुपये का डिस्काउंट, जल्दी कीजिये

Sun, 21 Apr 2019 01:48 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Maruti Suzuki Cars
अप्रैल के महीने में भी कार बाजार में कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट की बहार है। अपनी सेल को बढ़ाने और पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए कार कंपनियां डिस्काउंट का सहारा लेती हैं । देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने ग्राहकों के लिए कई अच्छे डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आई हैं, आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
 

 
 
 
विज्ञापन

Alto 800 पर 40,000 रुपये की बचत

2 of 4
maruti suzuki alto 800 india
मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार Alto 800 की खरीद पर 40,000 रुपये की बचत का मौका दे रही है। इंजन की बात करें तो कार में 796 सीसी का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 47 PS की मैक्सिमम पावर और 69 Nm का टॉर्क देता है और इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज निकाल देती है।  Alto 800 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.62 लाख रुपये है। 
 
 
विज्ञापन

Alto K10 पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट

3 of 4
Alto K10
Alto K10 की खरीद पर इस समय 45,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अभी हाल ही  में Alto K10 को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। K10 अब ABS+EBD, ड्राइवर-साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड-एलर्ट सिस्टम, सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। इंजन की बात करें तो कार में 1.0 लीटर का K-Series इंजन दिया गया है। इसका इंजन 68 PS की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT से लैस है। दोनों ही मॉडल  24.07 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देते हैं।  Alto K10 की कीमत  3.66 लाख रुपये से लेकर 4.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच है।

 

 
  
विज्ञापन

Celerio पर 45,000 रुपये का डिस्काउंट

4 of 4
जनवरी 2017 से डीलर्स के पास सेलेरियो डीजल का स्टॉक आना बंद हो चुका है।
अगर आप मारुति की Celerio खरीद रहे हैं तो आप इस कार पर 45000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इंजन की बात करें तो कार में 1.0 लीटर K-सीरीज इंजन दिया गया है जो 67 hp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT से लैस है। एक लीटर में यह कार 23.10  किलोमीटर की माइलेज देती है, जबकि CNG मोड पर यह 31.76  किलोमीटर की माइलेज देती है। FY2019 में Maruti Suzuki की Celerio ने एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कार की कीमत 4.31 लाख रुपये से शुरू होती है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें