Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने ऑटो एक्सपो 2020 में Jimny (जिम्नी) के 3-डोर वर्जन को पेश किया था। इस कार ने बहुत से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब ऐसा लगता है कि मारुति जिम्नी को भारतीय बाजार में लाएगी लेकिन 5-डोर अवतार में। Maruti Suzuki Jimny SUV के टेस्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। ऐसी संभावना है कि वाहन निर्माता ऑटो एक्सपो 2023 में Jimny 5-डोर के प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन को पेश करेगी।
लुक और डिजाइन
Maruti Suzuki Jimny 5-डोर (5-दरवाजे) के जिस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है वह कैमोफ्लाज (पूरी तरह से ढका हुआ) था। लेकिन फिर भी एसयूवी की बॉक्सी डिजाइन विशेषताओं को देखा जा सकता है। इसमें प्रोजेक्टर सेटअप के साथ सर्कुलर हेडलैम्प्स, वर्टिकल स्लैट्स के साथ ग्रिल और फ्लैट बोनट हैं। टेस्ट मॉडल में, पीछे के दरवाजों को चौकोर खिड़कियों के साथ साफ तौर से देखा जा सकता है। पीछे की तरफ बंपर में हॉरिजॉन्टल टेल लैंप्स और टेलगेट पर एक स्पेयर व्हील लगा है।
क्या है साइज
सुजुकी ने तीन दरवाजों वाली जिम्नी के व्हीलबेस को 300 mm बढ़ाने का फैसला किया है, इसलिए 5-दरवाजे वाली जिम्नी की लंबाई 3,850 mm होगी। व्हीलबेस 2,250 mm से बढ़कर 2,550 mm हो जाएगा। व्हीलबेस बढ़ाने से पीछे के दरवाजों को एडजस्ट करने और पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह बनाने में मदद मिलेगा। थ्री-डोर जिम्नी पर, पीछे बैठने वालों को आगे की सीटों को आगे की ओर खिसकाना पड़ता है और फिर पीछे की सीटों पर बैठना होता है जो थोड़ा बोझिल होता है।
4 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : PTI
इंटीरियर
जिम्नी के इंटीरियर की जानकारी का अभी तक खुलासा नहीं हुई है, लेकिन यह नए 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकता है जिसे मारुति अब बलेनो, ब्रेजा और ग्रैंड विटारा पर इस्तेमाल कर रही है। इस समय, जिम्नी को 7-इंच यूनिट के साथ बेचा जाता है। नई एसयूवी में कुछ कनेक्टेड कार फीचर्स भी हो सकती हैं।
मुकाबला
Maruti Suzuki Jimny 5-डोर का सीधा मुकाबला Mahindra Thar (महिंद्रा थार) और Force Gurkha (फोर्स गुरखा) के 5-डोर वर्जन से होगा। दोनों इस समय विकास के चरण में हैं और दोनों नई एसयूवी के टेस्ट मॉडल पहले ही देखे जा चुके हैं।