फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: मारुति लॉन्च करेगी कई नई एसयूवी, मार्च तक 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का किया एलान

Fri, 04 Nov 2022 06:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माण कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) आने वाले दिनों में एसयूवी सेगमेंट में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। कार निर्माता ने एलान किया है कि वह इस साल 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी जिसका इस्तेमाल अन्य क्षेत्रों के अलावा नए एसयूवी मॉडल के विकास के लिए किया जाएगा। मारुति ने इस साल की शुरुआत में न्यू जेनरेशन ब्रेजा को लॉन्च करते समय एसयूवी को लेकर अपनी योजनाओं को साफ कर दिया था। त्योहारी महीने से ठीक पहले Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) मारुति सुजुकी की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक थी। रिपोर्ट के मुताबिक आनेवाली नई एसयूवी में मारुति एक तीन-पंक्ति एसयूवी की भी योजना बना रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Plant - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति के 7,000 करोड़ रुपये के निवेश का इस्तेमाल सोनीपत, हरियाणा के पास अपनी नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के निर्माण के लिए भी किया जाएगा। मारुति ने सोनीपत प्लांट के पहले चरण में 11,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। खरखोदा स्थित प्लांट देश में इसकी तीसरी फैक्ट्री होगी। मारुति का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में इसे चालू करना है और पहले चरण में सालाना लगभग 2.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : सांकेतिक
मारुति इस समय पूरे देश में अपने मौजूदा प्लांट में हर साल 22 लाख से ज्यादा कारों का निर्माण करती है, जिसमें गुजरात में सुजुकी का प्लांट भी शामिल है। हरियाणा में मानेसर और गुरुग्राम प्लांट सालाना लगभग 15.5 लाख यूनिट का उत्पादन करते हैं। 

4 of 6
Maruti Car Plant - फोटो : Team-BHP
मारुति सुजुकी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अजय सेठ ने कहा, "हम जितने भी नए मॉडल लॉन्च कर रहे हैं जहां हमें टूलिंग पर निवेश करना है, वगैरह, मुझे लगता है कि यह एक बड़ा पूंजीगत व्यय होगा। इसलिए, ये दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां पूंजीगत व्यय अधिकतम होगा।" 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "आगे बढ़ते हुए, कंपनी अन्य सभी सेगमेंट की तरह एसयूवी सेगमेंट पर हावी होने के लिए अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।" सेठ ने कहा कि ब्रेजा और ग्रैंड विटारा दोनों की कामयाबी के बाद मारुति अब एसयूवी सेगमेंट में और मॉडल लाने की इच्छुक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2022 Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
सप्लाई चेन के मुद्दों ने इस साल मारुति के उत्पादन को प्रभावित किया। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट की कमी के कारण चालू वर्ष में कंपनी लगभग 35,000 कारों का निर्माण करने में नाकाम रही। दूसरी तिमाही के आखिर में मारुति के पास फिलहाल 4.12 लाख वाहनों का बैकलॉग है। इसके लेटेस्ट मॉडल, जिसमें ब्रेजा और ग्रैंड विटारा भी शामिल हैं, की लगभग 1.3 लाख की बुकिंग लंबित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें