Maruti Suzuki Grand Vitara SUV Expected Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की नई Maruti Grand Vitara (मारुति ग्रैंड विटारा) एसयूवी का लंबा इंतजार 26 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इस दिन इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी इसकी कीमतों का एलान करेगी। इस कार के साथ मारुति सुजुकी पहली बार मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। यह एसयूवी 6 ट्रिम्स में 10 वैरिएंट्स - सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा+, अल्फा और अल्फा + में उपलब्ध होगी। 103 bhp पावर जेनरेट करने वाली 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स पर पेश किया जाएगा। इन सभी चार ट्रिम्स को स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, डेल्टा ट्रिम और इससे ऊपर के सभी ट्रिम में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी का ऑलग्रिप एडब्ल्यूडी सिस्टम सिर्फ जेटा और अल्फा मैनुअल वैरिएंट में मिलेगा। 114 bhp, 1.5-लीटर पेट्रोल मजबूत हाइब्रिड सेटअप रेंज-टॉपिंग जेटा+ और अल्फा+ ट्रिम्स पर उपलब्ध होगा। यह सिर्फ ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
अनुमानित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि, मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 9.50 लाख रुपये से शुरू होगी और माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट के लिए 15 लाख रुपये तक जाएगी। जबकि स्टॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की कीमत जेटा+ के लिए 17 लाख रुपये और अल्फा+ के लिए 18 लाख रुपये होगी। मारुति की आने वाली ग्रैंड विटारा एसयूवी Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) के साथ अपने प्लेटफॉर्म, डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन को साझा करती है।
4 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Toyota Hyryder की कीमत
जापानी वाहन निर्माता ने हाल ही में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के चार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की कीमतों का एलान किया, जो 15.11 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच आते हैं। इसके टॉप-एंड माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 17.09 लाख रुपये है। Toyota Hyryder के मुकाबले Grand Vitara के दमदार हाइब्रिड वैरिएंट की शुरुआती कीमत ज्यादा होगी।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Grand Vitara के ट्रिम
मारुति सुजुकी सिर्फ टॉप जेटा+ और अल्फा+ ट्रिम्स पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की पेशकश करेगी। लीक हुई जानकारी में कहा गया है कि अल्फा AWD वैरिएंट की कीमत 15.50 रुपये होगी। अगर ऐसा होता है तो Maruti Grand Vitara देश की सबसे किफायती AWD SUV बन जाएगी।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
एसयूवी के जेटा+ और अल्फा+ ट्रिम्स को खासतौर से 360 डिग्री कैमरा, अपग्रेडेड साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पडल लैंप्स, लेदरेट स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक लेदर सीट्स, टायर प्रेशर मॉनिटर, पैनोरमिक सनरूफ, गोल्ड एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर, एक 7.0-इंच पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, सिल्वर रूफ रेल्स, डार्क ग्रे फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और डुअल-टोन कलर ऑप्शन जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।