मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : marutisuzuki
पहले से कितनी सुरक्षित?
इस नए मॉडल में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके कुछ सुरक्षा फीचर्स इस प्रकार हैं...
स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स: सुरक्षा के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए, मारुति ने ईको के सभी पैसेंजर मॉडल्स में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य कर दिया है।
सड़क पर बेहतर कंट्रोल (ESP): नई ईको अब ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोगाम) तकनीक के साथ आती है। यह अचानक मोड़ या फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है और दुर्घटना की आशंका को काफी हद तक कम करता है।
दमदार K-सीरीज इंजन: गाड़ी में 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज Dual Jet, Dual VVT इंजन दिया गया है। यह इंजन न केवल ज्यादा पावर देता है, बल्कि ईंधन की बचत (Fuel Efficiency) में भी सुधार करता है।
स्मार्ट पार्किंग: पार्किंग के तनाव को खत्म करने के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर्स इंटीग्रेटेड हैं, जो तंग जगहों पर भी गाड़ी खड़ी करना आसान बना देते हैं।
ABS और EBD सिस्टम: इसके अलावा नई मारुति सुजुकी ईको अब ABS (Anti-lock Braking System) और EBD (Electronic Brakeforce Distribution) जैसी एडवांस्ड ब्रेकिंग तकनीक के साथ आ रही है। यह फीचर अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाता है, जिससे चालक गाड़ी को सुरक्षित रूप से मोड़ने (स्टीयर करने) में सक्षम होता है।