Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल क्या है?
मारुति सुजुकी ने e Vitara को बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत पेश किया है। इस मॉडल में गाड़ी और बैटरी की कीमत को अलग-अलग किया गया है। ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होती। बल्कि इसके बदले 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क देना होता है।
यह कीमत 49kWh बैटरी वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें रोजाना 60 किमी ड्राइविंग को मानकर कैलकुलेशन किया गया है। इसमें चार्जिंग कॉस्ट शामिल नहीं है।
यह स्कीम केवल पर्सनल यूज के लिए है और इसकी मंज़ूरी संबंधित बैंक, फाइनेंस कंपनी या NBFC पर निर्भर करेगी। रोड टैक्स, इंश्योरेंस, TCS और अन्य सरकारी शुल्क अलग से देने होंगे।