देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी हैचबैक कार CelerioX (सेलेरियो एक्स) का BS6 वर्जन लॉन्च किया है। इस कार में मारुति के 1.0-लीटर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी भारत में अपनी लाइन-अप को लगातार मजबूत बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
इंजन
BS6 CelerioX में K-सीरीज का 3-सिलिंडर वाला 1.0-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन में 68 bhp का पावर और 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ भी मिलती है।
युवा ग्राहक हैं लक्ष्य
CelerioX असल में रेग्युलर सेलेरियो हैचबैक का एक अधिक आकर्षक दिखने वाला मॉडल है। CelerioX का लक्ष्य युवा पीढ़ी के ग्राहक हैं जो बहुत ज्यादा पैसा खर्च किए बिना एक बढ़िया लुक वाली कार की तलाश में हैं। BS6 अपडेटेड CelerioX अब BS4 संस्करण की तुलना में अधिक महंगी है। BS6 CelerioX की कीमत 4.90 लाख रुपये से शुरू होती है जो BS4 वर्जन की तुलना में 15,000 रुपये महंगी है।