फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जाना पड़ेगा Maruti Suzuki के शोरूम, जल्द ही वीडियो कॉलिंग से खरीद सकेंगे कारें

Tue, 05 May 2020 01:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Cars online - फोटो : Amar Ujala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद की परिस्थितियों की तैयारी कर रही है। कंपनी अब धीरे-धीरे डिजिटाइज होने की तरफ कदम बढ़ा रही है। बाकी कंपनियों की तरह मारुति को अब बिक्री की आस अब केवल ऑनलाइन सेल्स से ही है। इसलिए कंपनी अब अपने सेल्स स्टाफ और डीलर नेटवर्क को ऑनलाइन गाड़ी बेचने के तरीके सिखा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Ciaz 2020 - फोटो : Social Media

डिजिटल को प्राथमिकता

कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन की मार से बिक्री पर जो असर पड़ा है, उससे निपटने के लिए कंपनी अपने डीलर नेटवर्क को एक खास प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग दे रही है, जिसमें डीलर्स को बताया जा रहा है कि कैसे डिजिटल व्यापार करने का तरीका बदल सकता है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी अपने पूरे नेटवर्क में इस प्रोग्राम को लागू करेगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : Social Media

वेबसाइट से होगी बुकिंग

मारुति ने इस प्रोग्राम के लिए अपने डीलर्स को एक मेमो भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर वे बिजनेस बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो ग्राहकों से कनेक्ट करने के लिए नए तरीकों के बारे में उन्हें सोचना चाहिए। डीलरशिप के स्टाफ को दी जा रही ट्रेनिंग में उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे वे ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरिंत करें। साथ ही उन्हें वाहन की बुकिंग, बीमा नवीनीकरण और एसेसरीज खरीदने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।  

4 of 6
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny - फोटो : Social Media

ऑनलाइन मिलेगा अपाइंटमेंट

कंपनी के न्यू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपी) के तहत वाहन की बिक्री से पहले और बाद की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटाइज किया जाए। मौजूदा समय में कंपनी टेस्ट ड्राइव से अलग 28 प्वाइंट्स में डिजिटल पर फोकस करेगी। नए एसओपी के तहत ग्राहको को शोरूम विजिट करने के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक करने के लिए कहा जाएगा, साथ ही ई-ब्रॉशर और ई-कोटेशंस के अलावा प्रोडक्ट का डेमो भी ऑनलाइन दी दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
car augmented reality - फोटो : Social Media

वीडियो डेमो देने की ट्रेनिंग

हालांकि, प्रोडक्ट डिस्प्ले के लिए कंपनी स्टैटिक डेमो, प्रोडक्ट वीडियो या ऑगमेंटेड रियलिटी डेमो की मदद भी लेगी। साथ ही खास बात यह है कि डीलरशिप पर रिलेशनशिप मैनेजर्स को वीडियो कॉल्स के लिए ग्राहकों के सवालों का जवाब देने और वीडियो डेमो देने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मारुति सुजुकी - फोटो : Social

टेस्ट ड्राइव वाहनों का सैनिटाइजेशन

खबरों के मुताबिक कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही प्रोडक्शन को पूरी तरह से शुरू करने की तैयारी कर रही है। मारुति सुजुकी के 150 एक्सक्लूसिव और नॉन-एक्सक्लूसिव वेंडर्स रेड और ऑरेंज जोन में हैं। कंपनी के पास BS6 वाहनों का स्टॉक भी है। कंपनी ने नए एसओपी में डीलर्स को शोरूम के अंदर और बाहर हेल्थ और सेफ्टी प्रोटोकॉल्स अपनाने पर जोर दिया है, जिसमें डेमो और टेस्ट ड्राइव वाहनों का सैनिटाइजेशन भी शामिल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें