फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Car Discount: मारुति सुजुकी की इन कारों पर है बंपर डिस्काउंट, होगी 57000 रुपये तक की भारी बचत

Fri, 04 Nov 2022 01:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए नवंबर के महीने में चुनिंदा मॉडलों पर 57,000 रुपये तक की छूट दे रही है। मारुति की कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक ऑल्टो के10, सेलेरियो, एस प्रेसो, वैगन आर और डिजायर पर एक्सचेंज बोनस, नकद छूट और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto K10
कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई हैचबैक Alto K10 पर कुल 57,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 7,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इस बीच, ऑल्टो K10 के AMT (एएमटी) वैरिएंट पर कुल 22,000 रुपये की छूट दी जा रही है। जिसमें 7,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 9
2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S Presso
Maruti Suzuki S Presso (मारुति सुजुकी एस प्रेसो) मैनुअल वैरिएंट पर कुल 56,000 रुपये की छूट हासिल की जा सकती है। कंपनी के ऑफर के तहत एस प्रेसो कार खरीदने पर 35,000 रुपये की नकद छूट, 6,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 

4 of 9
Maruti Suzuki S Presso - फोटो : Maruti Suzuki
वहीं, एस प्रेसो के एएमटी वैरिएंट पर कुल 46,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, एस प्रेसो सीएनजी पर भी कुल 35,000 रुपये की छूट मिल रही है। जिसमें 20,000 रुपये नकद छूट और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
Maruti Suzuki Wagon R  - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Wagon R 
Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) पर, ग्राहक इसके ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट पर कुल 41,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 6,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 
विज्ञापन

6 of 9
Maruti Suzuki Wagon R  - फोटो : For Reference Only
जबकि, अन्य दो मैनुअल वेरिएंट - LXi और VXi - पर कुल 31,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि, वैगन आर के एएमटी वर्जन पर कुल 21,000 रुपये की छूट मिल रही है, और इसके सीएनजी वर्जन पर कुल 40,000 रुपये की छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 9
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) के मिड-स्पेक VXi मैनुअल वैरिएंट पर कुल 56,000 रुपये की छूट मिल रही है। कार पर मिलने वाले बेनिफ्ट्स में 6,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये की नकद छूट शामिल हैं। 

8 of 9
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इसके अलावा, सेलेरियो के LXi, ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट पर 41,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसमें 20,000 रुपये का नकद छूट, 6,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। दूसरी ओर, हैचबैक के एएमटी वैरिएंट पर कुल मिलाकर 21,000 रुपये की छूट मिलती है। जबकि इसके सीएनजी मॉडल पर कुल 25,000 रुपये की छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Dzire 
Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान के एएमटी वैरिएंट पर कुल 32,000 रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के ऑफर के तहत, इसमें 15,000 रुपये नकद छूट, 7,000 रुपये के कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। वहीं, इसके मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट पर कुल 17,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें