फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की इन गाड़ियों में मिल रहा है BS6 इंजन, कीमत है तीन लाख रुपये से शुरू

Mon, 09 Dec 2019 09:53 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक
अगले साल अप्रैल 2020 से देश की सभी वाहन निर्माता कंपनियों को अपनी गाड़ियों में नए उत्सर्जन मानक वाले बीएस6 इंजन देना अनिवार्य होगा। तेल कंपनियों ने देश के कई शहरों में बीएस6 ईधन भी देना शुरू कर दिया है। साथ ही, मारुति समेत कुछ अन्य कंपनियां भी अपनी गाड़ियों में नए इंजन दे रही हैं। अगर आप बीएस6 इंजन वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो जानते हैं इस वक्त देश में कौन सी गाड़ियां बीएस6 इंजन के साथ आ रही हैं...
 
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो

2 of 14
2019 Maruti Alto 800
बात करते हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल कार ऑल्टो हैचबैक से। ऑल्टो में कंपनी 800सीसी का तीन सिलेंडर बीएस6 पेट्रोल इंजन दे रही है। हालांकि नया इंजन आने के बाद ऑल्टो पहले से कम माइलेज दे रही है। पुरानी बीएस4 इंजन वाली ऑल्टो 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती थी, वहीं नए इंजन के साथ ऑल्टो 24.7 किमी का माइलेज दे रही है।

कीमतः 2.94 लाख रुपये से 4.15 लाख रुपये तक।

विज्ञापन

मारुति S-Presso

3 of 14
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : Copyright Amar Ujala
मारुति से हाल ही में अपनी इस कार को लॉन्च किया है। एंट्री लेवल की माइक्रो एसयूवी में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर के-सीरीज बीएस6 पेट्रोल इंजन मिल रहा है, जो 68 पीएस की पॉवर 90 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह कार 21.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कीमतः 3.69 लाख रुपये से लेकर 4.91 लाख रुपये तक

मारुति स्विफ्ट और मारुति डिजायर

4 of 14
Maruti swift india
मारुति अपनी हैचबैक कार में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पुराना बीएस4 इंजन 22 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता था, जबकि नया इंजन 21.21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। साथ ही मारुति की सब-4 मीटर सेडान कार स्विफ्ट डिजायर में भी यही बीएस6 इंजन आता है।  

मारुति स्विफ्ट कीमतः 5.14 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये तक।
मारुति स्विफ्ट डिजायरः 5.83 लाख रुपये से 9.58 लाख रुपये तक।

विज्ञापन

मारुति वैगन आर

5 of 14
New Wagon R Styling
मारुति ने हाल ही में अपनी हैचबैक एमपीवी कार वैगन-आर एक वेरियंट को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। वैगन आर को 1.0 लीटर के तीन-सिलेंडर वाले पेट्रोल इंजन को बीएस6 मानक के साथ लॉन्च किया गया है। मारुति सुजुकी की बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली 1.0 लीटर की WagonR का माइलेज पहले के मुकाबले कम है। यह अब 21.79 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है जो पहले के मुकाबले 0.71 किमी प्रति लीटर कम है। जबकि इसका 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला इंजन 20.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कीमतः 5.10 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये तक।

विज्ञापन

मारुति बलेनो

6 of 14
Maruti baleno hybrid-2019
मारुति ने अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार को दो इंजन 1.2 लीटर के12बी और 1.2 लीटर डुअलजेट माइल्ड हाईब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया था। दोनों इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक हैं। बलेनो का मैनुअल ट्रांसमिशन वाला वेरियंट 21.01 किमी प्रति लीटर और सीवीटी वेरियंट 19.56 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कीमतः 5.58 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये तक।

विज्ञापन

मारुति अर्टिगा

7 of 14
Maruti Suzuki XL6 review - फोटो : Amar Ujala
मारुति ने हाल ही में अपनी इस एमपीवी कार का XL6 वेरियंट लॉन्च किया था। जिसे नेक्सा शोरूम्स के जरिये बेचा जाता है। इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है, लेकिन बीएस6 केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। इसमें के15बी 1.5 लीटर 4-सिलेडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। इसका मैनुअल ट्रांसमिशन वेरियंट 19.01 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरियंट 17.99 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कीमत (मारुति अर्टिगा) : 7.55 लाख रुपये से 10.06 लाख रुपये तक
XL6 कीमतः 9.80 लाख रुपये से 11.46 लाख रुपये तक।

जीप कंपास ट्रेलहॉक

8 of 14
Jeep Compass Trailhawk - फोटो : JEEP
जीप ने हाल ही में बीएस6 डीजल इंजन के साथ कंपास ट्रेलहॉक को लॉन्च किया था। इस सेगमेंट में जीप पहली कंपनी है जिसने बीएस6 डीजल इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के साथ उतारा है। इसमें 2.0 लीटर का मल्टीजेट 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 170 पीएस की पावर देता है, जो पुराने इंजन से तीन पीएस कम है। वहीं इसका टॉर्क 350 एनएम का है। इसका माइलेज 14.9 किमी प्रति लीटर का है।

कीमतः 26.80 लाख रुपये से 27.60 लाख रुपये तक।

किआ सेल्टोस

9 of 14
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors
किआ का दावा है कि उसने अपनी इस बीएस6 इंजन वाली एसयूवी को बीएस4 ईधन पर बिना किसी परेशानी के एक लाख किमी तक चलाया है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप एसयूवी में शामिल सेल्टोस 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका 1.5 लीटर इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। सेल्टोस बीएस6 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ भी आती है, जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 16.5 से 16.8 किमी प्रति लीटर, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 16.1 किमी से 16.5 किमी प्रति लीटर और 1.5 लीटर डीजल इंजन 21 किमी प्रति लीटर से 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कीमतः 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक।

टोयोटा ग्लैंजा

10 of 14
Toyota Glanza - फोटो : google
मारुति बलेनो के रीबैज वर्जन टोयोटा ग्लैंजा में वही 1.2 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है। इसका माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम 23.87 किमी प्रति लीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन इंजन 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कीमतः 7.22 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये तक।

ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios

11 of 14
Grand i10 Nios Review - फोटो : Amar Ujala
Hyundai की मिडसाइज हैचबैक Grand i10 NIOS में 1.2L Kappa पेट्रोल (BS-6) इंजन मिलता है, जो 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। इसका मैनुअल वेरियंट 20.07 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरियंट 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

कीमतः पांच लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये तक।

होंडा सिटी

12 of 14
सांकेतिक - फोटो : Team-BHP
जापानी कार कंपनी Honda Cars ने अपनी तीसरी BS6 उत्सर्जन मानक वाली गाड़ी हाल ही लॉन्च की है। होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान कार Honda City को नए इंजन के साथ लॉन्च किया है। बीएस6 उत्सर्जन मानक वाली होंडा सिटी कार को कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उतारा है। होंडा ने नई Honda City की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये रखी है। फिलहाल कंपनी ने केवल इसके पेट्रोल वेरियंट को ही बीएस6 इंजन में उतारा है। वहीं इसके BS6 डीजल इंजन को बाद में उतारा जाएगा। होंडा सिटी के टॉप वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.31 लाख रुपये तक है। BS4 के मुकाबले BS6 की कीमत तकरीबन नौ से 15 हजार रुपये तक ज्यादा है। इससे पहले Honda CR-V पेट्रोल और Honda Civic  पेट्रोल को कंपनी पहले से ही BS6 इंजन के साथ बेच रही है।

बीएस6 मानक वाला फोर सिलेंडर 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन 118 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह सिक्स स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। बीएस-6 इंजन वाली नई होंडा सिटी चार वेरियंट्स सिटी 1.5 SV MT,  सिटी 1.5 V MT, सिटी 1.5 VX MT, सिटी 1.5 ZX MT में आएगी। वहीं इसकी लंबाई 4,440 एमएंम, ऊंचाई 1,495 एमएम और चौड़ाई 1695 एमएम होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2,600 एमएम का होगा।

कीमतः 9.91 लाख रुपये से 14.37 लाख रुपये तक। 

ह्यूंदै एलांट्रा

13 of 14
New 2019 ELANTRA - फोटो : Social
होंडा सिविक से मुकाबला करने वाली ह्युंदै एलांट्रा बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 152 पीएस की पावर और 192 एनएम का टॉर्क देती है। यह कार 14.06 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कीमतः 15.89 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये तक।

विज्ञापन

14 of 14
Mahindra XUV300 BS6 Engine - फोटो : Social Media
देश की एसयूवी बनाने वाली कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी कंपनी ने अपनी सब-4मीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को नए उत्सर्जन मानकों के अनुरूप लॉन्च किया है। कंपनी ने XUV300 को 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। महिंद्रा XUV300 में आने वाला नया BS6 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 5,000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पावर और 2,000-3,500 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। बीएस6 इंजन वाली इस गाड़ी की बेस W4 वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होगी, वहीं टॉपएंड W8 डुअल टोन वेरियंट की कीमत 11.99 लाख रुपये तक होगी। जबकि इसके बीएस4 बेस वेरियंट की कीमत 8.10 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें