Car Travel Advice: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप कार से कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ एक्सेसरीज साथ में जरूर रखना चाहिए।
गर्मियों की छुट्टियों में कार से लंबे सफर का अलग ही मजा होता है। लेकिन अगर सफर के दौरान जरूरी चीजें न हों, तो ये मजा परेशानी में बदल जाता है। ऐसे में आपको कुछ अहम एक्सेसरीज और उपकरण जरूर साथ रखने चाहिए, ताकि सफर आरामदायक और परेशानी मुक्त रहे। आइए जानते हैं लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले आपको साथ में कौस-सी एक्सेसरीज रखनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
Car Tyre Puncture
- फोटो : Freepik
1. कार की बेसिक किट
लंबी यात्रा के दौरान कार का पंचर हो जाना या किसी छोटे-मोटे मैकेनिकल इश्यू का आ जाना आम बात है। इसलिए स्पेयर टायर और टूल किट हमेशा साथ रखें। अचानक बैटरी डाउन होने पर जम्प स्टार्टर और केबल्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, फर्स्ट एड किट भी कार में रखना जरूरी है ताकि कोई छोटी-मोटी चोट लगने पर तुरंत इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
3 of 6
पानी
- फोटो : Adobe Stock
2. गर्मी से बचाव के जरूरी उपकरण
गर्मियों में यात्रा के दौरान कार का इंटीरियर बेहद गर्म हो सकता है। ऐसे में कार के शीशों पर सनशेड लगाने से अंदर का तापमान नियंत्रित रहेगा। सफर के दौरान हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है, इसलिए पोर्टेबल कूलर और पानी की बोतलें जरूर रखें। अगर आप प्रदूषित इलाकों से गुजर रहे हैं, तो कार एयर प्यूरीफायर भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
4 of 6
Car Dashcam
- फोटो : Hyundai
3. सफर के लिए टेक्नोलॉजी गैजेट्स
अगर आप लंबी यात्रा पर हैं, तो मोबाइल चार्जर और पावर बैंक साथ रखना जरूरी है ताकि फोन की बैटरी खत्म न हो। कई बार पहाड़ी या दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क नहीं मिलता, ऐसे में GPS नेविगेशन डिवाइस आपकी सही दिशा दिखाने में मदद करेगा। वहीं, डैशकैम आपकी यात्रा के हर पल को रिकॉर्ड कर सकता है और किसी अनहोनी स्थिति में भी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
स्नैक्स लाइट करेंगे मूड
- फोटो : Adobe
4. आराम और मनोरंजन के लिए चीजें
लंबी यात्रा के दौरान आराम बहुत जरूरी होता है, इसलिए नेक पिलो और कंबल साथ ले जाना फायदेमंद रहेगा। सफर को मजेदार बनाने के लिए अपनी पसंदीदा म्यूजिक प्लेलिस्ट तैयार करें या पोर्टेबल स्पीकर साथ रखें। रास्ते में भूख लगने पर हल्के स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स सफर को और भी आनंददायक बना सकते हैं।
5. इमरजेंसी से निपटने के उपाय
रात के सफर में अचानक गाड़ी खराब हो जाए तो फ्लैशलाइट और एक्स्ट्रा बैटरियां बहुत काम आएंगी। इसके अलावा, मल्टी-टूल या स्विस नाइफ कई कामों में मदद कर सकता है। कार खराब होने की स्थिति में सड़क पर अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए रिफ्लेक्टिव ट्राएंगल और टॉर्च साथ रखना चाहिए, ताकि अन्य वाहन चालक आपको आसानी से देख सकें।