VW ID Series Battery Problem: जर्मनी की ऑटो दिग्गज कंपनी फोक्सवैगन ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में तकनीकी खामी पाए जाने के बाद बड़ा कदम उठाया है। जर्मन मोटर वाहन प्राधिकरण क्राफ्टफाहर्ट-बुंडेसमट (Kraftfahrt-Bundesamt, KBA) के अनुसार, कंपनी ने करीब एक लाख इलेक्ट्रिक कारों को वैश्विक स्तर पर रिकॉल किया है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रिकॉल नोटिस के अनुसार, यह समस्या मुख्य रूप से फोक्सवैगन की फ्लैगशिप आईडी सीरीज (जैसे ID.3, ID.4 आदि) और 20,000 कूप्रा बॉर्न वाहनों में देखी गई है। ये सभी गाड़ियां फरवरी 2022 से अगस्त 2024 के बीच बनाई गई थीं।
बैटरी मॉड्यूल में क्या है खराबी?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : cupraofficial
जांच में सामने आया कि इन कारों में इस्तेमाल हुए हाई-वोल्टेज बैटरी के कुछ मॉड्यूल कंपनी के तय मानकों के अनुरूप नहीं है। इससे बैटरी सेल ओवरहीट होने का खतरा है, जिससे वाहन में अचानक आग लग सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : cupraofficial
इसके अलावा इन खराब मॉड्यूल्स की वजह से कार की ड्राइविंग रेंज में भी भारी गिरावट देखी जा रही है।