फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV400: आ गई महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज में चलेगी 456 किमी, जानें डिटेल्स

Thu, 08 Sep 2022 09:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार XUV400 (एक्सयूवी400) को आखिरकार गुरुवार शाम को दुनिया के सामने पेश कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार XUV400 (एक्सयूवी400) को आखिरकार गुरुवार शाम को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। और जल्द ही इसे भारतीय बाजार में खरीदारों के लिए पेश किया जाएगा। Mahindra XUV400 का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV Prime और Nexon EV Max से होगा। XUV400 इलेक्ट्रिक कार महिंद्री की eXUV300 कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसमें एक अपडेटेड एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर भी दिया गया है ताकि इसमें पारंपरिक ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) के साथ आने वाली XUV300 एसयूवी से अंतर किया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
टेस्ट ड्राइव और बुकिंग
ग्राहक दिसंबर 2022 में XUV400 की टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि वह नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत का एलान और बुकिंग अगले साल जनवरी में शुरू करेगी। डिलीवरी भी जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
पावर और स्पीड
XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 hp का अधिकतम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 kmph है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जो पावर डिलीवरी और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 

4 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
बैटरी पैक
XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ है। बैटरी के लिए एक चिलर और एक हीटर भी है और बैटरी का निर्माण भारत में ही होता है। 

ड्राइविंग रेंज
भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) के मुताबिक Mahindra XUV400 की ड्राइविंग रेंज 456 किमी है। महिंद्रा भी वन पेडल ड्राइविंग की पेशकश कर रहा है ताकि जब ड्राइवर एक्सीलरेटर को बंद कर दे, तो वाहन ब्रेक लगाना शुरू कर दे और इलेक्ट्रिक पावर को ऑटोमैटिक तरीके से जेनरेट करे। 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
लुक और डिजाइन
XUV400 एसयूवी एक ट्विन-पीक लोगो के साथ आती है जो कॉपर की है। Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV में कॉपर ट्विन्स-पीक लोगो होगा और इसे XUV400 में पहली बार दिया गया है। XUV400 काफी हद तक XUV300 से मिलती-जुलती दिखती है, लेकिन इसमें अलग-अलग LED टेल लैंप्स, ज्यादा लंबाई, अपडेटेड फ्रंट और एक नया ग्रिल जैसे अंतर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
डायमेंशन
साइज की बात करें तो XUV400 की लंबाई 4,200 mm, चौड़ाई 1,821 mm और ऊंचाई 1,634 mm है। XUV400 में 2,600 mm का व्हीलबेस मिलता है, जो XUV300 के बराबर है। 
 
डायमेंशन साइज
लंबाई 4,200 mm
ऊंचाई 1,634 mm 
चौड़ाई 1,821 mm
व्हीलबेस 2,600 mm
बूट स्पेस 378 लीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें