फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 Mahindra XUV500 हुई लॉन्च, ऑनलाइन करें बुक, जानें कीमत और डीटेल्स

Tue, 28 Apr 2020 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mahindra XUV500 2020
ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्र) ने अपनी दमदार एसयूवी XUV500 को BS6 ईंधन मानकों के साथ लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही महिंद्रा ने XUV500 BS6 की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। इस कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर इस एसयूवी को 5000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही इसके सभी वेरिएंट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया था। नई BS6 XUV500 चार वेरिएंट्स W5, W7, W9 और W11 (O) में उपलब्ध है। BS6 Mahindra XUV500 में मिलने वाले एंट्री लेवल वेरिएंट W3 को बंद कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra XUV500
इंजन
नई Mahindra XUV500 में पुराने BS4 मॉडल वाला 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, हालांकि अब यह BS6 ईंधन मानकों के मुताबिक अपग्रेड होगा। यह इंजन 3750rpm पर 153bhp का पावर और 1750rpm-2800rpm पर 360Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। BS6 Mahindra XUV500 अब केवल फ्रंट-वील-ड्राइव सिस्टम में ही उपलब्ध होगी। क्योंकि ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाले एंट्री लेवल W3 वेरिएंट को कंपनी ने बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra XUV500
डिजाइन
इस कार की टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से पता चलता है कि नई XUV500 के एक्सटीरियर को रीडिजाइन किया गया है और इसमें फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल मिल सकते हैं। इस कार के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव किया जा सकता है। एसयूवी को एलईडी DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट) और सिग्नेचर महिंद्रा ग्रिल के साथ रीडिजाइन किए गए हेडलैंप्स मिलने की उम्मीद है। 

4 of 6
Mahindra XUV500
फीचर्स
BS6 XUV500 के एंट्री-लेवल वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 15 सेंटीमीटर का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी में सिल्वर ग्रिल इंसर्ट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, रूफ रेल्स, पावर अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, क्रोम स्कफ प्लेट्स, फुल वील कैप, ट्विन एग्जॉस्ट, ब्लैक-ग्रे इंटीरियर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ड्यूल HVC, 6 साइड अजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेगी। इनके अलावा इस वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्यूल इम्मोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, टिल्ट पावर स्टीयरिंग, रिमोट के साथ फ्लिप-की, और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

वहीं कार के टॉप वेरिएंट में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 तरफ से इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल ड्राइवर सीट, कल्टेड लेदर, कनेक्टेड ऐप, साइड व कर्टन एयरबैग्स और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra xuv500
कीमत
BS6 Mahindra XUV500 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 13.20 लाख रुपये से शुरू होती है। वेरिएंट के आधार पर Mahindra XUV500 की कीमत- 
 
महिंद्रा XUV500 वेरिएंट कीमत, एक्स शोरूम दिल्ली (रुपये)
W5 BS6 13.20 लाख
W7 BS6 14.50 लाख
W9 BS6 16.20 लाख
W11 BS6 17.70 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
मुकाबला
नई एसयूवी XUV500 का भारतीय बाजार में Tata Harrier (टाटा हैरियर), Jeep Compass (जीप कंपास), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) के टॉप एंड वर्जन से मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें