भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी कॉन्सेप्ट एसयूवी विजन X (Vision X) के डिजाइन पेटेंट को भारत में आधिकारिक तौर पर दर्ज करा दिया है। महिंद्रा विजन X कॉन्सेप्ट को पिछले साल अगस्त के महीने में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था।
उस समय इस मॉडल के साथ तीन अन्य कॉन्सेप्ट मॉडल्स- विजन T (Vision T), विजन S (Vision S), और विजन SXT (Vision SXT) को भी प्रदर्शित किया गया था।
-
अन्य मॉडलों के पेटेंट दर्ज: महिंद्रा विजन T, विजन SXT और विजन S के डिजाइन पेटेंट भी भारत में दर्ज किए जा चुके हैं।
-
सड़क पर टेस्टिंग: इनमें से विजन S कॉन्सेप्ट को भारी कवर के साथ सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।