महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) ने बिक्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कार निर्माता ने हाल ही में पुणे के पास अपने चाकन प्लांट से अपनी बेहद लोकप्रिय एसयूवी की 9 लाखवीं यूनिट तैयार कर रोलआउट की। यह ऐतिहासिक यूनिट एक Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) मॉडल थी, जो एसयूवी का लेटेस्ट अवतार है जिसे ठीक एक साल पहले जून, 2022 में लॉन्च किया गया था। स्कॉर्पियो ने 2002 में भारत में अपनी शुरुआत की थी जिसके बाद यह कई फेसलिफ्ट और बदलावों से गुजरी। इस समय महिंद्रा भारत में स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक अवतार में इस प्रतिष्ठित मॉडल को बेचती है।
विज्ञापन
2 of 6
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल
महिंद्रा स्कॉर्पियो इस समय कार निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की बदौलत यह बोलेरो से भी लोकप्रिय है। मई में महिंद्रा ने दोनों एसयूवी की 9,318 यूनिट्स बेचीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "आज खास था- स्कॉर्पियो एन की पहली सालगिरह। हम टीम के साथ इसे मनाने के लिए चाकन प्लांट में थे। स्कॉर्पियो एन को लाइन से हरी झंडी दिखाना एक भावनात्मक क्षण था।"
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का लुक
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी स्कॉर्पियो क्लासिक वर्जन से बड़ी है। पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में एसयूवी 206 मिमी लंबी, 97 मिमी चौड़ी है और 70 मिमी ज्यादा व्हीलबेस के साथ आती है। इसमें 18-इंच और 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। एसयूवी में अन्य कई फीचर्स के साथ सिग्नेचर डबल बैरल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, लंबे स्टैक्ड एलईडी टेल लैंप, शार्क-फिन एंटीना और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट करने वाले और फोल्डेबल ओआरवीएम के साथ स्पोर्टियर लुक भी है। दूसरी ओर, स्कॉर्पियो क्लासिक में कुछ बदलावों के साथ मूल स्कॉर्पियो की डिजाइन लैंगवेज बरकरार रखी गई है।
4 of 6
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
स्कॉर्पियो-एन का इंजन और गियरबॉक्स
स्कॉर्पियो एन 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है जो 172 बीएचपी का पावर और 370 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वैरिएंट में टॉर्क आउटपुट 400 एनएम तक बढ़ जाता है। निचला वैरिएंट 130 बीएचपी और 300 एनएम जेनरेट करता है। स्कॉर्पियो-एन 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी आता है जो 200 बीएचपी और 370 एनएम जेनरेट कर सकता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra Scorpio Classic
- फोटो : Mahindra
स्कॉर्पियो क्लासिक का इंजन और गियरबॉक्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी को सिर्फ डीजल इंजन के साथ पेश करती है। 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा इसका 2.2-लीटर इंजन, 130 bhp का पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
कितनी है कीमत
स्कॉर्पियो क्लासिक के एस वैरिएंट की कीमत 12.64 लाख रुपये है, जबकि एस11 ट्रिम की कीमत 16.14 लाख रुपये है। स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 13.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और टॉप-स्पेक Z8 L AT AWD वर्जन की कीमत 24.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।