Scorpio Lifestyleer Pickup India: महिंद्रा ने करीब तीन साल बाद 2023 में दिखाए गए महिंद्रा ग्लोबल पिकअप कॉन्सेप्ट के बाद स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पेश किया है। यह नई पिकअप उन ग्राहकों के लिए खास है, जो स्कॉर्पियो गेटअवे के प्रोडक्शन बंद होने के बाद से एक नए महिंद्रा पिकअप का इंतजार कर रहे थे। यह स्कॉर्पियो - एन के साथ बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस साझा करती है और इसे रीफ, ट्रेल और वैली नाम के तीन स्पेशल एडिशन में पेश किया जाएगा। भारत में इसका लॉन्च अप्रैल 2027 तक होने की उम्मीद है।
रग्ड डिजाइन के साथ दमदार रोड प्रेजेंस
- स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का डिजाइन इसे सामान्य पिकअप से ज्यादा रग्ड और एडवेंचर-फोकस्ड बनाता है। सामने की तरफ इसमें हाई-सेट LED हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जिनमें L-शेप्ड डे-टाइम रनिंग लाइट सिग्नेचर मिलता है।
- इसी के साथ वाइड हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है, जिसमें कॉन्ट्रास्टिंग ऑरेंज एक्सेंट्स देखने को मिलते हैं। बोनट के फ्रंट एज पर Scorpio वर्डमार्क दिया गया है। फ्रंट में वर्टिकली ओरिएंटेड LED फॉग लैम्प्स और मस्कुलर स्किड प्लेट भी दी गई है, जिस पर महिंद्रा लेटरिंग दिखाई देती है।