Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने एलान किया है कि उन्हें भारतीय सेना से Scorpio Classic (स्कॉर्पियो क्लासिक) की 1,850 यूनिट्स का ऑर्डर मिला है। इससे पहले, सेना ने जनवरी में स्कॉर्पियो क्लासिक की 1,470 यूनिट्स का ऑर्डर दिया था। एसयूवी को भारतीय सेना की 12 यूनिट्स में तैनात किया जाना था। स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो का अपडेटेड वर्जन है। ब्रांड नई Scorpio N (स्कॉर्पियो एन) भी बेच रहा है जो एक बिल्कुल नया मॉडल है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Safari Storme Army Edition
- फोटो : ANI
भारतीय सेना में हैं ये वाहन
अब तक, भारतीय सेना पहले से ही Tata Safari (टाटा सफारी), Tata Xenon (टाटा जेनॉन), Force Gurkha (फोर्स गुरखा) और Maruti Suzuki Gypsy (मारुति सुजुकी जिप्सी) का इस्तेमाल कर रही है। स्कॉर्पियो क्लासिक के जुड़ने से भारतीय सेना की क्षमता और बढ़ जाएगी। उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को 4x4 पावरट्रेन से लैस करेगी। इसका मतलब है कि इसमें मिलने वाला 2.2-लीटर इंजन पिछली पीढ़ी का हो सकता है जो लगभग 140 हॉर्स पावर जेनरेट करता था।
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra Scorpio Classic
- फोटो : Mahindra
इंजन पावर
स्कॉर्पियो क्लासिक में इस समय 2.2-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है जो 130 हॉर्सपावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह सिर्फ 6-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल करके पिछले पहियों को पावर भेजता है। स्कॉर्पियो क्लासिक में कोई ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या 4x4 पावरट्रेन नहीं है।
4 of 5
Mahindra Scorpio Classic
- फोटो : Mahindra
नई स्कॉर्पियो क्लासिक में हुए बदलाव
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक में कई बदलाव किए हैं। नया इंजन पिछली पीढ़ी की तुलना में 55 किलोग्राम हल्का है। महिंद्रा के मुताबिक, 1,000 आरपीएम से कम से कम 230 एनएम का टॉर्क मिलता है। निर्माता का कहना है कि माइलेज 15 प्रतिशत बढ़नी चाहिए। ट्रांसमिशन केबल-शिफ्ट का भी इस्तेमाल करता है जिससे कंपन कम करने में मदद मिलेगी और थ्रो अब पॉजिटिव और छोटा होना चाहिए।
फीचर्स
सस्पेंशन सेटअप को भी अपग्रेड और रीट्यून किया गया है। बॉडी रोल को कंट्रोल करने में मदद के लिए महिंद्रा सभी चार स्ट्रट्स पर MTV-CL (एमटीवी-सीएल) डैम्पर्स का इस्तेमाल कर रहा है। एसयूवी अब क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कॉर्नरिंग लैंप, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनग्लास होल्डर, डायमंड पैटर्न वाली फैब्रिक सीटें और बहुत सारे फीचर्स के साथ आती है।