फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra की गाड़ियों पर 83,000 रुपये तक की छूट, स्कॉर्पियो पर है शानदार डिस्काउंट

Mon, 08 Jul 2019 01:30 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महिंद्रा डिस्काउंट ऑफर - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए लेकर आई है जुलाई महीने में बेस्ट कार डिस्काउंट और ऑफर्स। कंपनी अपनी गाड़ियों के मॉडल्स पर 83,000 रुपये तक का बेस्ट डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी महिंद्रा की कोई नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा मौका साबित होगा आपके लिए। आइये जानते हैं किस गाड़ी पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
 
विज्ञापन

महिंद्रा मराजो

2 of 5
marrazo
कंपनी की यह नई MPV गाड़ी है, महिंद्रा इस गाड़ी पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। मराजो के M6 और M8 वेरियंट पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि M2 और M4 वेरियंट पर 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी जल्द ही मराजो को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी।
विज्ञापन

महिंद्रा KUV300 NXT

3 of 5
महिंद्रा KUV 100 - फोटो : Social
KUV एक कॉम्पैक्ट कार है लेकिन इसमें स्पेस काफी अच्छा है। कंपनी इस कर पर 77,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर वेरियंट के हिसाब से डिस्काउंट मिल रहा है, इसके K2 वेरिएंट पर 20,000 रुपये और K4 वेरियंट पर 26,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि K6 और K8 पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
 

महिंद्रा स्कॉर्पियो

4 of 5
2017 Mahindra Scorpio Facelift
स्कार्पियो अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV है, फिलहाल इसे खरीदने का यह बिल्कुल सही वक्त है। कंपनी इस गाड़ी पर 75,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा TUV300

5 of 5
mahindra TUV 300
कंपनी की यह बेहद सॉलिड SUV है और इस पर डिस्काउंट भी सबसे ज्यादा मिल रहा है। TUV300 पर  कुल 83,000 रुपये तक की बचत का ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें 63,000 रुपये का कैश बोनस और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हाल ही में महिंद्रा ने टीयूवी का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था, जिसमें गाड़ी की बॉडी के चारों तरफ स्पोर्टी लुक देने के लिए ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें