देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) अप्रैल में अपनी कुछ फ्लैगशिप एसयूवी पर भारी छूट दे रही है। कार निर्माता ने इस महीने 50,000 रुपये से ज्यादा के बेनिफिट्स का एलान किया है, जो कि मॉडल के आधार पर तय होगा। कंपनी Mahindra Thar, XUV300, Bolero, Bolero Neo SUV और Marazzo MPV जैसे मॉडलों पर छूट दे रही है। कार निर्माता ने इस महीने अपने बेनिफिट स्कीम में XUV700, Scorpio-N, Scorpio Classic और XUV400 जैसे मॉडलों को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 6
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
कंपनी सबसे बड़ी छूट Mahindra XUV300 और Bolero Neo एसयूवी पर दे रही है। महिंद्रा की इन कारों पर 52,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और मुफ्त एक्सेसरी पैक भी शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अप्रैल में किस मॉडल पर कितना और कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Bolero का एक ज्यादा शहरी वर्जन है। इस अप्रैल के महीने में इस कार पर 48,000 तक की छूट दे रही है। बेनिफिट्स के तहत, बोलेरो नियो खरीदार 36,000 रुपये तक की नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं। वे 12,000 रुपये के एक्सेसरी पैकेज का विकल्प भी चुन सकते हैं। महिंद्रा बोलेरो नियो खरीदार चुनिंदा वैरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट भी हासिल कर सकते हैं।
4 of 6
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
महिंद्रा तीन-पंक्ति एसयूवी Bolero के तीन वैरिएंट्स पर छूट दे रही है। यह छूट B4, B6 और B6(O) वैरिएंट्स पर दी जा रही है। बी4 वैरिएंट पर 6,856 रुपये की नकद छूट के अलावा 15,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है। B6 वैरिएंट पर 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ 15,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज मिल रहा है। टॉप-एंड B6(O) वैरिएंट पर 37,400 रुपये तक की नकद छूट के अलावा 15,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 सब-कॉम्पैक्ट SUV के डीजल वैरिएंट पर डिस्काउंट मिल रहा है। यह 40,000 रुपये तक की नकद छूट के अलावा 12,000 रुपये के मुफ्त एक्सेसरी पैकेज के साथ पेश किया जा रहा है। इस महीने महिंद्रा XUV300 पर ओवरऑल छूट बोलेरो एसयूवी के जितनी है और यह 52,000 रुपये तक जाती है।
Mahindra Marazzo
कार निर्माता की तीन-पंक्ति एमपीवी भी अप्रैल में भारी छूट के साथ पेश की गई है। Mahindra इस MPV पर 30,020 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मॉडल के साथ 10,000 रुपये मूल्य की मुफ्त एक्सेसरीज भी दी जा रही है।