Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) को हाल ही में भारतीय सेना से Scorpio Classic (स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी की 1,850 यूनिट्स का ऑर्डर मिला है। अब वाहन निर्माता ने एलान किया है कि उन्होंने स्कॉर्पियो क्लासिक का पहला बैच सेना को डिलीवर कर दिया है। भारतीय सेना ने जनवरी में स्कॉर्पियो क्लासिक्स की 1,470 यूनिट्स का ऑर्डर दिया था। इस एसयूवी को भारतीय सेना की 12 यूनिट्स में तैनात किया जाना था। स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो का अपडेटेड वर्जन है। ब्रांड नई Scorpio N (स्कॉर्पियो एन) भी बेच रहा है जो एक बिल्कुल नया मॉडल है।