फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Alturas G4 BS6 लॉन्च, जानें महिंद्रा की इस फ्लैगशिप SUV कार की कीमत, फीचर्स और बुकिंग डीटेल्स

Tue, 28 Apr 2020 06:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Alturas G4 BS6 - फोटो : Social Media
Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी फ्लैगशिप SUV Alturas G4 को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट कर लॉन्च कर दिया है। अपने पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर उन्हें नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बना रही है। इसके साथ ही महिंद्रा ने Scorpio, XUV500 के BS6 वर्जन को भी लॉन्च किया है। हाल ही में कंपनी ने Bolero Facelift और KUV100 NXT को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया। कंपनी ने Alturas G4 BS6 की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra Alturas G4
डिजाइन
2020 Mahindra Alturas G4 SUV के डिजाइन की बात करें तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। BS6 मॉडल का डिजाइन BS4 मॉडल जैसा ही रहेगा, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस एसयूवी में एक बड़ा ग्रिल और नए लुक का बंपर मिल सकता है, जो ग्लोबल मॉडल Rexton G4 के अपडेटेड वर्जन में दिया गया था। इसके साथ ही इस एसयूवी में नए डुअल-टोन एलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra Alturas G4
इंजन
Mahindra Alturas G4 में 2.2-लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 178.5 bhp का पावर और 420Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। BS6 मॉडल में वहीं पुराने BS4 मॉडल के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जिसे मर्सिडीज बेंज से लिया गया है। 

4 of 6
Mahindra Alturas G4
फीचर्स
Alturas G4 SUV BS6  के इंटीरियर, केबिन लेआउट और फीचर्स में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस SUV में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलना जारी रहेगा। साथ ही डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड MID, वेंटिलेटेड सीट्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बहुत से फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Alturas G4
कीमत
Mahindra Alturas BS6 SUV की शुरुआती कीमत 28.69 लाख रुपये रखी है, इसमें 2WD (टू-व्हील ड्राइव) मिलता है। वहीं टॉप-एंड मॉडल फुली-लोडेड 4WD मॉडल की कीमत 31.69 लाख रुपये है। BS4 मॉडल की तुलना में नई BS6 मॉडल की कीमत में 1 लाख रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पुराने BS4 मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 27.7 लाख से शुरू होती है और टॉप-एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 30.7 लाख रुपये तक जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra Alturas G4, Toyota Fortuner, Ford Endeavour
बुकिंग
कंपनी ने Mahindra Alturas G4 SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। 50,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। भारत में इसका मुकाबला Ford Endeavour और Toyota Fortuner जैसी एसयूवी से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें