Land Rover Discovery Tempest
- फोटो : Land Rover
फीचर्स और टेक्नोलॉजी - लग्जरी के साथ हाई-टेक टच
Gemini एडिशन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, पावर्ड टेलगेट, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 11.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और 3D सराउंड कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वहीं, Tempest एडिशन में इससे भी आगे की तकनीक दी गई है। जिसमें मैट्रिक्स LED हेडलैम्प्स, हेड-अप डिस्प्ले, पावर-फोल्डिंग थर्ड-रो सीट्स, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स (फ्रंट और मिडिल रो) और मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - AI Camera Challan: बंगलूरू में हाई-टेक ट्रैफिक पुलिसिंग, 2025 में 87 प्रतिशत चालान एआई कैमरों से हुए दर्ज