Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) ने अपनी नई एसयूवी Urus Performante (उरुस परफॉर्मेंट) को पेश किया है, जो पाइक्स पीक इंटरनेशनल हिल क्लाइंब रोड पर उत्पादन एसयूवी श्रेणी में पहले ही एक रिकॉर्ड बना चुकी है। नई 2023 Lamborghini Urus Performante की कीमत 2,60,000 अमेरिकी डॉलर है जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 2.07 करोड़ रुपये है। हालांकि, Lamborghini Urus Performante को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह परफॉर्मेंस एसयूवी भारत में आ जाएगी। लैंबॉर्गिनी का कहना है कि उरुस परफॉर्मेंट की डिलीवरी 2022 के आखिर से पहले शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
Lamborghini Urus Performante
- फोटो : Lamborghini
इंजन पावर और स्पीड
Lamborghini Urus Performante एसयूवी में वही 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है जिसका इस्तेमाल फॉक्सवैगन की अन्य सहायक कंपनियों द्वारा भी किया गया है। लेकिन लेम्बोर्गिनी ने इंजन को फिर से ट्यून किया है और अब यह 666 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है जो कि Urus के मौजूदा मॉडल की तुलना में 16 hp का ज्यादा पावर देता है। हालांकि टॉर्क आउटपुट 850 Nm पहले की तरह बरकरार है। यह एसयूवी 3.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
3 of 5
Lamborghini Urus Performante
- फोटो : Lamborghini
सबसे खास बात यह है कि लेम्बोर्गिनी ने इस कार का वजन 47 किलोग्राम तक कम दिया है, लेकिन फिर भी, एसयूवी का वजन 2,150 किलोग्राम है। निर्माता ने वायु सस्पेंसन को हटा दिया है और इसे एडाप्टिव डैम्पर्स के साथ मजबूत स्टील स्प्रिंग्स के साथ रिप्लेस कर दिया है। इस वजह से, कार की ऊंचाई 20 mm कम हो गई है, इससे Urus Performante के स्टांस को बेहतर बनाने में मदद मिली है। इसका ट्रैक 16 mm चौड़ा हो गया है।
4 of 5
Lamborghini Urus Performante
- फोटो : Lamborghini
नए बंपर पहले से ज्यादा आक्रामक दिखते हैं और उनकी लंबाई 25 mm ज्यादा है और वे कार्बन फाइबर से बने हैं। टॉर्क को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए एक नए डिफ्रेंशियल का इस्तेमाल किया गया है और एक नया अक्रापोविक एक्जॉस्ट अब स्टैंडर्ड तौर पर आता है। राइडिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए स्टीयरिंग को भी री-ट्यून किया गया है।
अन्य बदलावों में नए ट्रिम्स, कार्बन फाइबर ऑप्शन और नई स्टिचिंग शामिल हैं। लैंबॉर्गिनी एक ऑप्शन के रूप में Pirelli P Zero Trofeo R (पिरेली पी जीरो ट्रोफियो आर) परफॉर्मेंस टायर भी दे रही है। इन टायरों में खास तौर पर इस एसयूवी के लिए बदलाव किए गए हैं।