फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini ने बनाई सबसे पावरफुल इंजन वाली हाइपरकार, बनेंगी केवल 40 कारें

Thu, 30 Jul 2020 05:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lamborghini Essenza SCV12 - फोटो : Lamborghini
विज्ञापन
ऑटोमोबिली लैंबोर्गिनी ने हाल ही में अपनी सबसे पावरफुल लिमिटेड एडिशन Essenza SCV12 पेश की है, जिसका निर्माण Lamborghini Squadra Corse और डिजाइन Lamborghini Centro Stile ने किया है। Squadra Corse मोटरस्पोर्ट डिविजन की खासियत है कि यह केवल दुनियाभर में आयोजित होने वाली जीटी रैलियों में ही हिस्सा लेती है, साथ ही सुपर ट्रोफे चैंपियनशिप भी आयोजित करती है। वहीं Essenza SCV12 केवल ट्रैक के लिए बनी हाइपरकार है।
विज्ञापन

6.5 लीटर V12 इंजन

Essenza SCV12 में लैंबोर्गिनी का अब तक का सबसे पावरफुल इंजन लगा है। इसमें 6.5 लीटर V12 इंजन लगाया है, जो 848 बीएचपी की पावर देता है। वहीं यह इंजन नैचुरली एस्पिरेटेड है, जो खासतौर पर रेसिंग के लिए इन-हाउस डिजाइन किया गया है। वी12 इंजन के साथ नए एक्स-ट्रैक 6-स्पीड सबक्वींशियल गियरबॉक्स दिए गए हैं, जो हुराकौन सुपर ट्रोफे इवो रेस कार में भी आते हैं। ये गियरबॉक्स पिछले पहियों को पावर देते हैं।

‘एरोडाइनेमिक सुपरचार्जिंग’ का फीचर

कंपनी इस कार की 40 यूनिट्स बनाएगी, कंपनी का दावा है कि Essenza SCV12 हाई स्पीड पर ‘एरोडाइनेमिक सुपरचार्जिंग’ का फीचर दिया गया है। इसका फायदा यह होता है कि  हाइपरकार को दोगुना एयर इनटेक मिलता है, जैसे ही कार की रफ्तार बढ़ती है, एयर प्रेशर इंजन के इनटेक चैंबर में रिलीज होता है, जिससे कार को अतिरिक्त ताकत मिलती है। कंपनी का दावा है कि आम रेसिंग कार के मुकाबले Essenza SCV12 की एरोडाइनेमिक क्षमता और डाउनफोर्स लेवल ज्यादा बेहतर है, जो 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर 1200 किग्रा तक होता है।
विज्ञापन

मिलेगा रेसिंग में भाग लेने का मौका

कार में पुशरोड रिअर सस्पेंशन सिस्टम, कार्बन फाइबर मोनोकॉक चैसिस जैसे फीचर दिए गए हैं। Essenza SCV12 का पावर-टू-वेट रेशियो 1.66 एचपी प्रति ग्राम तक है, जो नेक्स्ट जनरेशन कार्बन फाइबर चैसिस की बदौलत संभव हुआ है। वहीं कंपनी ने इस कार को शानदार ग्राफिक्स के साथ पेश किया है। कार में पिरेली के 19 इंच के फ्रंट टायर्स और पीछे 20 इंच के मैग्नेशियम व्हील्स दिए गए हैं। Essenza SCV12 के ग्राहकों को दुनियाभर की कई एफआईए ग्रेड सर्किट्स में भाग लेने का भी मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें