ऑटो जगत के लिए अगस्त का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अगस्त का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको सात अगस्त से 13 अगस्त के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 19
For Reference Only
- फोटो : renault india
अगस्त में खरीदें रेनो की कार
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर अगस्त 2023 में अधिकतम 55 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक क्विड पर कंपनी 55 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। खास बात यह है कि केरल में ही 55 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं पूरे भारत में कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 45 हजार रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। केरल में कुछ खास वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे भारत में 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा क्विड पर 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.69 लाख रुपये से होती है।
विज्ञापन
3 of 19
for reference only
- फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई में ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में कुल 1770181 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1609217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 284064 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह संख्या 273055 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1228139 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 94148 यूनिट्स का रहा। जुलाई में 90765 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73065 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब चार फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब आठ फीसदी से ज्यादा की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई महीने में करीब 74 फीसदी से ज्यादा रही। देश भर में जुलाई 2023 में साल 2022 के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
4 of 19
Maruti Suzuki Invicto vs Toyota Innova Hycross
- फोटो : For Reference Only
देश के किन राज्यों में है वाहनों की सबसे ज्यादा मांग
सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच दस राज्यों में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक यात्री वाहन सेगमेंट में अप्रैल से जून के बीच हुई कुल बिक्री की 12 फीसदी महाराष्ट्र में हुई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी, कर्नाटक में आठ फीसदी, गुजरात में आठ फीसदी, हरियाणा में सात फीसदी, तमिलनाडु में सात फीसदी, दिल्ली में छह फीसदी, राजस्थान में पांच फीसदी, केरल में पांच फीसदी, तेलंगाना में पांच फीसदी, मध्य प्रदेश में चार फीसदी, पंजाब में तीन फीसदी, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीन फीसदी, असम और बिहार में भी दो फीसदी की बिक्री हुई है। दो पहिया वाहनों की बिक्री में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश में बीते अप्रैल से जून के बीच कुल बिक्री का 17 फीसदी रहा। इसके बाद महाराष्ट्र में नौ फीसदी, तमिलनाडु में आठ फीसदी, बिहार और कर्नाटक में सात फीसदी, मध्य प्रदेश गुजरात में छह फीसदी, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पांच फीसदी, तेलंगाना में चार फीसदी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, असम और केरल में तीन फीसदी की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
5 of 19
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की किस एसयूवी की है सबसे ज्यादा मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के पास एसयूवी के 2.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक और एन के कुल 1.17 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। थार के 68 हजार ऑर्डर पेंडिंग हैं और बोलेरो के 8400 ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। एक्सयूवी 700 एसयूवी के लिए अभी 77 हजार ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी, एक्सयूवी300 के भी करीब 11 हजार ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी को स्कॉर्पियो के लिए 10 हजार और थार के लिए 14 हजार ऑर्डर हर महीने मिल रहे हैं।
ह्यूंदै ने लॉन्च किया क्रेटा और अल्काजार का एडवेंचर एडिशन
ह्यूंदै ने क्रेटा और अल्काजार के एडवेंचर एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अल्काजार के चार और क्रेटा के दो वैरिएंट में एडवेंचर एडिशन को लॉन्च किया गया है। क्रेटा में पेट्रोल और अल्काजार में पेट्रोल डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इनमें डैशकैम, रग्ड डोर क्लैडिंग, डिजाइनर एडवेंचर मैट, मैटल पैडल, ब्लैक रूफ रेल, ब्लैक ओआरवीएम जैसे बदलाव किए गए हैं। क्रेटा के इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 15.17 लाख रुपये है। अल्काजार के एडवेंचर एडिशन को 19.03 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 19
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं होंडा की कारें
पांचवीं पीढ़ी की सिटी को खरीदने पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर अधिकतम 73000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्काउंट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 10946, कार एक्सचेंज पर 10 हजार रुपये बोनस के साथ ही अगर होंडा की कार एक्सचेंज करते हैं तो 20 हजार रुपये का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये, कॉर्पोरेट डिस्कांउट में आठ हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। होंडा सिटी की पांचवीं पीढ़ी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 11.57 लाख रुपये से हो जाती है। होंडा की ओर से सिटी के हाइब्रिड वैरिएंट पर अगस्त महीने में 40 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डिस्काउंट ई-एचईवी के वी वैरिएंट पर मिल रहा है। कंपनी की ओर से अगस्त महीने में सिटी के ई-एचईवी मॉडल के वी वैरिएंट पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी अगस्त 2023 में 21000 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से इस कार की 2023 में बनी यूनिट्स पर ही डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्कांउट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 12296 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में छह हजार रुपये की छूट दी जा रही है। होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार की कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
8 of 19
Harley-Davidson X440
- फोटो : Harley-Davidson
हॉर्ले डेविडसन एक्स440 की हुई बंपर बुकिंग
हॉर्ले डेविडसन की बाइक एक्स440 को भारतीय बाजार में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। करीब एक महीने में इस बाइक के लिए कंपनी को 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी की ओर से हाल में ही इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है। बाइक के तीनों वैरिएंट की कीमत में 10500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बाइक में 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिससे 27 बीएचपी और 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की एक्स शोरुम कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
9 of 19
For Reference Only
- फोटो : honda 2 wheelers
होंडा ने लॉन्च की नई एसपी160 बाइक
होंडा मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक एसपी 160 को लॉन्च किया गया है। बाइक को 160 सीसी के प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है। इस बाइक को रोजाना उपयोग में लाने के लिए कई तरह की खूबियों के साथ ऑफर किया गया है। बाइक को ज्यादा पावर और फीचर्स के साथ लाया गया है। बाइक में कंपनी की ओर से 160 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ लाया गया है। इसमें पीजीएम-एफआई तकनीक को भी दिया है। बाइक में खास तरह के वॉल्व के जरिए ज्यादा मात्रा में हवा पहुंचाई जाती है, जिससे इंजन को स्टार्ट करते समय ज्यादा हवा मिलती है। लंबे स्ट्रोक के कारण ज्यादा टॉर्क मिलता है। बाइक में पैटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग बेहतर होती है। इसके साथ ही इसमें सिंगल चैनल एबीएस को दिया गया है। बाइक में रियर मोनो शॉक सस्पेंशन दिया गया है। साथ में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, हजार्ड स्विच, एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 594 एमएम लंबी सीट, 177 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस, 1347 एमएम का लंबा व्हीलबेस, एडवांस डिजिटल मीटर जैसी खूबियों को दिया गया है। बाइक की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे सिंगल डिस्क और डबल डिस्क के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। सिंगल डिस्क के साथ एसपी160 की एक्स शोरुम कीमत 1.17 लाख रुपये रखी गई है। डबल डिस्क वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.22 लाख रुपये रखी गई है। बाइक को छह रंगों के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।
10 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia
जुलाई में किस मिड साइज एसयूवी की रही मांग
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी को जुलाई महीने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसकी कुल 14062 यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो का नंबर रहा। बीते महीने में एसयूवी की कुल 10522 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे पायदान पर किआ की सेल्टॉस रही। इसकी कुल 9740 यूनिट्स की जुलाई में बिक्री हुई। अगले नंबर पर मारुति ग्रैंड विटारा रही। इसकी कुल 9079 यूनिट्स की बिक्री जुलाई में हुई। पांचवें पायदान पर महिंद्रा की एक्सयूवी700 का नंबर आया। इसकी कुल 6176 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद टोयोटा हाईराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, एमजी हैक्टर और टाटा हैरियर की बिक्री हुई।
11 of 19
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द लॉन्च होंगी यह तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी
टाटा की ओर से पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस माइक्रो एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को साल के आखिर तक पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि पंच ईवी आने के बाद यह देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। टाटा नेक्सन को कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके फेसलिफ्ट को भी जल्द ही लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नई और बेहतर हैडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट बंपर पर कैमरा, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कुछ फीचर्स को दिया जा सकता है। कंपनी की योजना इसके आईसी इंजन वाले वैरिएंट का फेसलिफ्ट लाने की भी है। टाटा मोटर्स की ओर से हैरियर के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे साल के आखिरी तक पेश किया जाएगा। कंपनी हैरियर ईवी में नया और बेहतर डिजाइन देने के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स भी दे सकती है। जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। हैरियर के आईसी इंजन वाले वैरिएंट को भी साथ में फेसलिफ्ट दिया जा सकता है।
12 of 19
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
अगस्त में मारुति की कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका
मारुति वैगन आर के सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 54 हजार रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। एलएक्सआई और वीएक्सआई सीएनजी वैरिएंट पर ही 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज करने पर 20 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। अन्य सभी मैनुअल और एएमटी वैरिएंट पर भी 25 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। वैगन आर की एक्स शोरुम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति की एस प्रेसो पर भी अगस्त में 54 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ वीएक्सआई प्लस, वीएक्स और सीएनजी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। ऑटोमैटिक वैरिएंट पर और एलएक्सआई वैरिएंट पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एस प्रेसो की कीमत की शुरूआत 4.26 लाख रुपये से हो जाती है। कंपनी की एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी अगस्त महीने में हजारों रुपये बचा सकते हैं। कंपनी इस कार पर अगस्त में 55 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह मैनुअल वैरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बेस वैरिएंट और ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 30 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। सेलेरियो की एक्स शोरुम कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है।
13 of 19
Mercedes-Benz GLC 2023
- फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज ने लॉन्च की नई जीएलसी
मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई जीएलसी को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से जीएलसी300 और जीएलसी 220डी को लॉन्च किया गया है। दोनों ही विकल्पों में कंपनी की ओर से दो लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। जीएलसी300 की टॉप स्पीड 240 और 220डी की टॉप स्पीड 219 किलोमीटर प्रति घंटा है। इनमें सात एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, अटेंशन असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। जीएलसी 300 को 73.5 लाख रुपये और जीएलसी 220डी को 74.5 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
14 of 19
For Reference Only
- फोटो : fada
दो पहिया वाहनों पर जीएसटी कम करने की मांग
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान कम कीमत की बाइक और स्कूटर पर टैक्स को कम करने की मांग की गई। मुलाकात के दौरान फाडा की ओर से यह मांग की गई कि 100 से 125 सीसी के दो पहिया वाहनों पर जीएसटी को 28 फीसदी से कम करके 18 फीसदी कर दिया जाए। फाडा का मानना है कि एंट्री लेवल के दो पहिया वाहनों पर जीएसटी की दर कम करने से उद्योग को बढ़ावा भी मिलेगा साथ ही खरीदारों पर कीमत का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि ऑटो सैक्टर के अंदर कई सेगमेंट को कोविड-19 ने परेशान किया था। लेकिन अब उन्होंने सराहनीय सुधार दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में बढ़ोतरी के बाद से एंट्री लेवल के दो पहिया वाहनों का सेगमेंट प्रभावित रहा है। इसमें 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण संगठन ने मांग की है कि एंट्री लेवल दो पहिया वाहनों पर जीएसटी को कम करके 18 फीसदी किया जाए। फाडा की ओर से 14 सितंबर को कान्क्लेव का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके पांचवें संस्करण में केंद्रीय मंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित भी किया गया है। यह कार्यक्रम सहयोग करें तेजी लाएं और जश्न मनाएं की थीम पर आयोजित होगा।
15 of 19
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
दिल्ली में फिर शुरू हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को राज्य सरकार ने राहत दी है। राज्य में एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि ईवी का रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है और नई नीति अधिसूचित होने तक यह जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि ईवी नीति के विस्तार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और कैबिनेट नोट के मसौदे को मंजूरी मिल गई है। सात अगस्त को दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तीन साल पूरे होने पर ईवी रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया था।
16 of 19
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
इस महिला बॉक्सर को गिफ्ट में मिली महिंद्रा थार
भारत की महिला बॉक्सर निखत जरीन को महिंद्रा की ओर से हाल में ही नई एसयूवी गिफ्ट दी गई है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। महिंद्रा ने बॉक्सर निखत को थार एसयूवी बतौर तोहफे में दी है। थार को फोर व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव के दो वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। महिंद्रा थार में 1.5 लीटर, 2.2 लीटर के डीजल इंजन के अलावा दो लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसकी कीमत की शुरूआत 10.54 लाख रुपये से लेकर 16.78 लाख रुपये एक्स शोरुम तक जाती है।
17 of 19
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई में कैसी रही वाहन बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में कुल 1640727 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1706545 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 302521 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह संख्या 293865 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जुलाई 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 817206, स्कूटर की बिक्री 428640 और मोपेड की बिक्री 36208 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 56034 यूनिट्स का रहा। बीते महीने सिर्फ दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में ही गिरावट दर्ज की गई, जबकि यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में जुलाई 2023 के दौरान कुल 393094 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान जुलाई महीने में 358888 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। जुलाई 2023 के दौरान 1608414 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1770676 यूनिट्स का था। वहीं जुलाई 2023 के दौरान कुल 85223 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
18 of 19
For Reference Only
- फोटो : tvs motors
टीवीएस रेडर सुपर स्क्वॉड एडिशन हुआ लॉन्च
टीवीएस की ओर से रेडर बाइक के सुपर स्क्वॉड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे मार्वल सुपर हीरोज पर आधारित रखा गया है। कंपनी ने इस बाइक को मार्वल के ब्लैक पैंथर और आयरन मैन थीम पर लॉन्च किया है। टीवीएस की बाइक के इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 11.2 बीएचपी और 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ लाया गया है। कंपनी की ओर से रेडर के सुपर स्क्वॉड एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 98919 रुपये तय की गई है। इसे कंपनी के सभी शोरुम पर खरीदा जा सकेगा। सुपर स्क्वॉड एडिशन के जरिए कंपनी की योजना युवा वर्ग को आकर्षित करने की है।