महिंद्रा ने कुछ समय पहले अपनी ईवी एक्सयूवी 400 को पेश किया है। कंपनी की ओर से इस ईवी के फीचर्स और रेंज भी बताई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में जो एक्सयूवी 400 दिखाई गई है उन ईवी में कुछ फीचर्स नहीं हैं। आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में।
महिंद्रा की ओर से कुछ समय पहले ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया। एक्सयूवी 400 वैसे तो काफी बेहतरीन फीचर्स और बेटरी रेंज के साथ आएगी लेकिन इस एसयूवी में कंपनी की ओर से कुछ फीचर्स नहीं दिए जाएंगे। हालांकि इसका बाजार में जिनसे मुकाबला होगा उनमें वो फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आप भी महिंद्रा की एक्सयूवी 400 लेने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िए।
विज्ञापन
नहीं मिलेंगे ये फीचर
2 of 5
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एक्सयूवी 400 को महिंद्रा ने पेश किया है उसमें कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं। इनमें टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग भी शामिल है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटिड सीट भी नहीं दी गई हैं। जबकि टाटा की नेक्सन ईवी मैक्स में वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस चार्जर जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
विज्ञापन
रियर एसी वेंट्स
3 of 5
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की एक्सयूवी 400 ईवी से रियर एसी वेंट्स जैसा एक और अहम फीचर गायब है। आजकल इस सेगमेंट की ज्यादातर कारों में रियर एसी वेंट्स दिए जाते हैं लेकिन महिंद्रा ने अपनी आने वाली ईवी में ये फीचर नहीं दिया है जिससे पीछे बैठकर सफर करने वालों को गर्मी में परेशानी हो सकती है। इतनी बेहतरीन एसयूवी में ग्राहक रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर की उम्मीद तो कर ही सकते हैं। खासतौर पर ऐसे समय में जब टाटा नेक्सन इवी मैक्स में ये फीचर दिया जाता है।
पुराना है डिजाइन
4 of 5
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्सयूवी 400 के डिजाइन की बात करें तो इसे एक्सयूवी 300 के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। इसके साथ ही इसका डिजाइन भी एक्सयूवी 300 से काफी मिलता है। भले ही इस ईवी में कॉपर फिनिश को कई जगह दिया गया है लेकिन फिर भी इसको देखकर एक्सयूवी 300 ही याद आती है।
ऐसा नहीं है महिंद्रा ने अपनी इस ईवी में कुछ खास नहीं किया। कंपनी की ओर से दी गई मोटर काफी ताकतवर है। साथ ही बड़ी बैटरी पैक का उपयोग किया गया है जिससे सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की अच्छी रेंज मिलती है। कार की लंबाई को भी एक्सयूवी 300 के मुकाबले ज्यादा रखा गया है जिससे इसमें ज्यादा आराम और 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इनके साथ ही कार में सेफ्टी फीचर के तौर पर छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस क्लास में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा एक्सयूवी 400 में चार डिस्क ब्रेक, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स हैं। नेक्सन ईवी में सिर्फ ड्यूल एयरबैग मिलते हैं।