लग्जरी और इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को मजबूती देते हुए किआ (Kia) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 13.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ यह कार कंपनी के लोकल पोर्टफोलियो में शामिल हो गई है।
केरेंस कैल्विस ईवी (Carens Calvis EV), EV6 और EV9 जैसे मॉडलों के बाद, Syros EV किआ ब्रांड की दूसरी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक गाड़ी के रूप में उभरी है। दिखने में यह अपने आईसीई (ICE - पेट्रोल/डीजल) वेरिएंट के काफी करीब लगती है। लेकिन इसके फीचर्स में इलेक्ट्रिक वाहन के मुताबिक बड़े बदलाव किए गए हैं।