Kia India (किआ इंडिया) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट अर्बन कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet (किआ सोनेट) की रेंज-टॉपिंग 'एक्स-लाइन' ट्रिम को लॉन्च कर दिया।
Kia India (किआ इंडिया) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट अर्बन कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet (किआ सोनेट) की रेंज-टॉपिंग 'एक्स-लाइन' ट्रिम को लॉन्च कर दिया। सोनेट बैज की स्पोर्टी और युवा अपील को बढ़ाते हुए, Sonet X-Line (सोनेट एक्स-लाइन) ट्रिम को 'एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर कलर' में पेश किया गया है, जो कार के ओवरऑल प्रीमियम लुक में इजाफा करता है।
क्या है अलग
ब्लैक हाई ग्लॉस (R16 - 40.64 सेमी (16") के साथ अपने एक्सक्लूसिव स्प्लेंडिड सेज डुअल टोन इंटीरियर और एक्सक्लूसिव क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स के साथ, सोनेट एक्स-लाइन का ओवरऑल केबिन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने का दावा करता है। यह खासतौर से 1.0 टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन 7DCT कॉन्फिगरेशन के साथ और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 6AT कॉन्फिगरेशन के साथ में पेश किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
Kia Sonet X-Line
- फोटो : Kia India
कीमत और बुकिंग
कंपनी ने Sonet X-Line को 13.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। सोनेट एक्स-लाइन को मौजूदा टॉप वैरिएंट Sonet GTX+ (सोनेट जीटीएक्स+) के ऊपर पोजिशन किया गया है। इस कार को देशभर में किआ इंडिया के सभी अधिकृत डीलरशिप पर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है।
लुक और डिजाइन
Kia Sonet X-Line में रेगुलर सोनेट जीटी लाइन की तुलना में कई एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स के साथ आता है, जो एसयूवी की ओवरऑल अपील को बढ़ाते हैं। डिजाइन के मामले में, सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल और रियर में स्किड प्लेट्स को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। जहां टाइगर नोज ग्रिल में अब ब्लैक हाई ग्लॉस ट्रीटमेंट मिलता है, वहीं रियर स्किड प्लेट्स में डार्क हाइपर मेटल एक्सेंट है।
किआ सोनेट जीटीएक्स+ के मुकाबले अन्य अपग्रेड की बात करें तो Sonet X-Line में टर्बो-शेप्ड मैस्कुलिन पियानो ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट्स के साथ डार्क हाइपर मेटल एक्सेंट, डार्क क्रोम फॉग लैंप गार्निश, एलईडी टर्न सिग्नल के साथ आउटसाइड मिरर, साइड डोर में मेटल गार्निश एक्सेंट, सिल्वर ब्रेक कॉलिपर्स, शार्क फिन एंटीना मैट ग्रेफाइट और पियानो ब्लैक डुअल मफलर डिजाइन में शामिल हैं। एसयूवी में एक X-Line एम्बलेम भी दिया गया है।
केबिन और इंटीरियर
केबिन के अंदर की बात करें तो, किआ सोनेट एक्स-लाइन में ऑरेंज स्टिचिंग के साथ चमड़े की स्पोर्ट्स सीटें और एक एक्स-लाइन लोगो, चमड़े से लिपटे डी-कट स्टीयरिंग व्हील, ऑरेंज स्टिचिंग और लोगो के साथ-साथ एक प्रीमियम ब्लैक हेडलाइनर भी मिलता है।
कंपनी की उम्मीदें
कंपनी को उम्मीद है कि Sonet X-Line सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट की बिक्री की रफ्तार को और बढ़ाएगी, जिसकी 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री और कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी में लगभग 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। एक्स-लाइन के साथ, किआ ने एक स्टाइलिश और अलग उत्पाद पेश करके अपनी डिजाइनिंग कौशल का प्रदर्शन किया है।