फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को पसंद आ रही हैं पेट्रोल इंजन वाली SUV, फरवरी 2020 में बिकने वाली टॉप-5 SUV की लिस्ट

Fri, 27 Mar 2020 02:04 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Feb 2020- Top-5 Best selling SUV - फोटो : Amar Ujala
फरवरी 2020 में जारी आंकड़ों के मुताबिक Kia Seltos बिक्री के मामले में टॉप पोजिशन भी रही है। वहीं Maruti Ertiga बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही है। किआ सेल्टोस की फरवरी 2020 में 14,024 यूनिट की बिक्री हुई। इससे पहले किआ ने जनवरी में 15 हजार यूनिट्स सेल्टोस की बेची थीं। यानी जनवरी 2020 के बाद यह दूसरी सबसे अधिक बिक्री थी। Kia Setos को अगस्त 2019 में इस गाड़ी को लॉन्च किया गया था, इसके बाद से इस गाड़ी ने बाजार में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल एक साल के भीतर दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी देश में तीसरे सबसे बड़े कार निर्माता के रूप में उभरी है।
विज्ञापन

2 of 6
Auto Expo 2020 Kia Seltos - फोटो : PTI
फरवरी 2020 के जारी आंकड़ों के मुताबिक सेल्टोस ने बाजार में 6.24 फीसदी की हिस्सेदारी प्राप्त की। फरवरी 2020 के अंत तक किआ ने लॉन्च के बाद सेल्टोस की कुल 74,250 युनिट बेचीं। इसमें 35,902 यूनिट्स डीजल और 38,348 पेट्रोल कारें शामिल हैं। वहीं लॉन्च होने के सिर्फ सात महीनों में से चार महीनों में सेल्टोस सबसे अधिक बिकने वाली यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर उभरी है।  इसमें अक्तूबर 2019, नवंबर 2019, जनवरी 2020 और फरवरी 2020 महीने शामिल हैं। कंपनी ने एक जनवरी 2020 को सेल्टोस की कीमतों में 35 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की। इसमें सेल्टोस पेट्रोल की कीमत अब 9.89 से 14.09 लाख रुपये है। जबकि इसका डीजल मॉडल 10.34 से 17.34 लाख रुपये के बीच है।  
विज्ञापन

Maruti Ertiga

3 of 6
Maruti Suzuki Ertiga 2019
वहीं मारुति अर्टिगा की बात करें तो इसने हमेशा बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि यह सूची में दूसरे नंबर पर है। फरवरी 2020 में कंपनी ने इसकी 11,782 यूनिट बेचीं। वहीं 2019 में इसी अवधि के दौरान मारुति अर्टिगा की 7,975 यूनिट बिकीं। वित्त वर्ष 2019-20 में इसकी औसत बिक्री की बात करें, तो यह लगभग आठ हजार यूनिट्स रही। इसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून 2019 में किया था। तब इसने 9,218 गाड़ियां बेची थीं। वहीं वर्ष 2019-20 के पहले 11 महीनों में कंपनी ने अर्टिगा की 86,574 यूनिट्स बेचीं। जिसमें 39,731 डीजल और 46,843 यूनिट्स पेट्रोल वर्जन की थीं।

 

4 of 6
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Venue

इस सूची में तीसरे स्थान पर ह्यूंदै वेन्यू रही है। वेन्यू की फरवरी में 10,321 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इसके मुकाबले जनवरी में 6733 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी। अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 के बीच कंपनी ने कुल 87,497 यूनिट्स की बिक्री की, जिनमें 32,516 यूनिट्स डीजल और 54,981 यूनिट्स पेट्रोल इंजन की थीं। कुल मिला कर डीजल पेट्रोल का अनुपात 37:63 का रहा।
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala

Maruti Vitara Brezza

कभी यूटिलिटी व्हीकल में बिक्री के मामले में नंबर वन पर रही मारुति विटारा ब्रेजा खिसकक पर चौथे स्थान पर पहुंच गई। इसकी वजह रही इसका केवल डीजल इंजन में होना। हालांकि फऱवरी में ब्रेजा को पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। फरवरी में ब्रेजा की कुल बिक्री 6866 यूनिट्स की रही। जिनमें 6848 यूनिट्स पेट्रोल और मात्र 18 यूनिट डीजल इंजन की रहीं। नई ब्रेजा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Innova Crysta Launch India

Toyota Innova Crysta

टोयोटा इनोवा बेस्ट सेलिंग एसयूवी में पांचवे नंबर पर है। फरवरी 2020 में 5459 यूनिट्स टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बिकी, जिनमें 5383 यूनिट्स डीजल और 76 यूनिट्स पेट्रोल की रहीं। अप्रैल 2019 से लेकर फरवरी 2020 में इनोवा की 49,876 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिनमें 48980 यूनिट्स डीजल और 896 यूनिट्स पेट्रोल की बिकीं। टोयोटा का कहना है कि 2005 से इनोवा की लॉन्चिंग के बाद से अभी तक कंपनी 9 लाख यूनिट्स बेच चुकी है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें