Kia ने अपनी तीन-पंक्ति एमपीवी या रिक्रिएशनल व्हीकल Kia Carens (किआ कैरेंस) की कीमतों का खुलासा 15 फरवरी को किया था। Kia India (किआ इंडिया) ने गुरुवार को एलान किया कि उसकी नई लॉन्च की गई Kia Carens ने 14 जनवरी, 2022 को बुकिंग शुरू होने के दो महीने के भीतर ही 50,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी का कहना है कि उसकी नई कार ने भारतीय ग्राहकों के साथ 'सही तालमेल' बिठाया है। साथ ही, देश के टियर 1 और टियर 2 शहरों से नई कैरेंस के लिए 60 प्रतिशत बुकिंग दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 7
Kia carens
- फोटो : Amar Ujala
ये ट्रिम हुए लोकप्रिय
कार निर्माता ने बताया है कि कैरेंस के Luxury (लग्जरी) और Luxury Plus (लग्जरी प्लस) वैरिएंट एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं। इन दोनों वैरिएंट्स का कुल बुकिंग में 45 प्रतिशत का योगदान है।
विज्ञापन
3 of 7
Kia Carens
- फोटो : Kia
किस वैरिएंट की कितनी बुकिंग
किआ इंडिया ने जानकारी दी कि कार के पेट्रोल और डीजल वैरिएंट की मांग संतुलित बनी हुई है। लगभग 50 प्रतिशत ग्राहक डीजल वैरिएंट को पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर, ऑटोमैटिक वैरिएंट सिर्फ 30 प्रतिशत ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहा है। जबकि बची हुई बुकिंग कैरेंस के मैनुअल ट्रिम्स के लिए की गई।
4 of 7
Kia Carens
- फोटो : Kia
50,000 कैरेंस की बुकिंग के मील के पत्थर को हासिल करने के मौके पर किआ इंडिया के मुख्य बिक्री अधिकारी, मायुंग-सिक सोहन ने कहा, "कैरेंस के लिए इस प्रतिक्रिया ने फैमिली मूवर सेगमेंट में ऐसा उत्साह पैदा किया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। और यह उस उत्साह से मेल खाता है जो हमारी अन्य एसयूवी ने पैदा किया है, और यह बहुत उत्साहजनक है।"
विज्ञापन
5 of 7
Kia Carens First Car roll out from Anantapur Plant
- फोटो : Kia
फरवरी में, किआ इंडिया ने लॉन्च होने के सिर्फ 13 दिनों के अंदर Carens की 5,300 यूनिट्स की बिक्री की थी। सोहन ने आगे कहा, "भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग कठिन दौर से गुजर रहा है क्योंकि हम सेमिकंडक्टर की भारी कमी का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारे उत्पादन में बाधा आ रही है और इसलिए बाजार में आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि, हम आशा करते हैं कि सेमिकंडक्टर चिप की कमी दूसरी तिमाही (Q2) के बाद से सुधरने लगेगी।"
विज्ञापन
6 of 7
Kia Carens
- फोटो : Kia India
उन्होंने आगे कहा, "अपनी कारों की लंबी डिलीवरी पीरियड को कम करने के लिए, हमने मार्च 2022 से अपनी अनंतपुर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में तीसरी पाली शुरू की है। हमें गर्व है कि हमारे ग्राहकों का विश्वास इस चुनौतीपूर्ण समय में अडिग बना हुआ है, जिससे हमें भारतीय मोटर वाहन बाजार में एक जगह बनाने में मदद मिली है। हम अपने संरक्षकों को आश्वस्त करते हैं कि हम अपने आपूर्तिकर्ताओं और भागीदारों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं ताकि कैरेंस और अन्य मॉडलों के लिए वेटिंग पीरियड को कम किया जा सके।"