फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keeway K300 N, K300 R: कीवे इंडिया ने लॉन्च की दो नई मोटरसाइकिल, बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 15 Sep 2022 02:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Keeway India (कीवे इंडिया) ने भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें 2022 Keeway K300 N और 2022 Keeway K300 R लॉन्च की हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
Keeway K300 R - फोटो : Keeway
Keeway India (कीवे इंडिया) ने भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें 2022 Keeway K300 N और 2022 Keeway K300 R लॉन्च की हैं। इन दो नई मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है। K300 N एक नेकेड स्ट्रीट फाइटर है, K300 R एक फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है। इसकी बुकिंग अब शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। 

कीमत और कलर
नई 2022 Keeway K300 N की कीमत 2.65 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि 2022 Keeway K300 R की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये तय की गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम है। कीवे दोनों मोटरसाइकिलों को तीन पेंट स्कीम में पेश कर रही है। K300 N मैट व्हाइट, मैट रेड और मैट ब्लैक रंगों में उपलब्ध है, वहीं K300 R ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी रेड और ग्लॉसी ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

2 of 3
Keeway K300 N and K300 R - फोटो : Keeway
Keeway K300 N की कलर के आधार पर कीमत
 
कलर कीमत (रुपये)
मैट व्हाइट 2,65,000
मैट रेड 2,75,000
मैट ब्लैक 2,85,000


Keeway K300 R की कलर के आधार पर कीमत
 
कलर कीमत (रुपये)
ग्लॉसी व्हाइट 2,99,000
ग्लॉसी रेड 3,10,000
ग्लॉसी ब्लैक 3,20,000
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Keeway K300 N and K300 R - फोटो : Keeway
इंजन और पावर
इन दोनों मोटरसाइकिलों में 292.4cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 27.1 bhp का पावर और 25 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। सस्पेंशन की बात करें तो, इन बाइक्स में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

कीवे इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने लॉन्च पर कहा, "मुझे ऑल-न्यू K300 N और K300 R को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, हमें विश्वास है कि ये दो शानदार मशीनें उपभोक्ताओं को उनके शानदार लुक और प्रदर्शन से रोमांचित करेंगी। ये ट्विन मोटरसाइकिल निश्चित रूप से युवा भारतीय मोटरसाइकलिस्ट को पसंद आएंगी जो एक सब-300 सीसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो डिजाइन में यूनिक और राइड करने के लिए मजेदार हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें