फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Classic Legends Yezdi: मुश्किल में क्लासिक लेजेंड्स, हाईकोर्ट ने 'येज्दी' ट्रेडमार्क के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Mon, 26 Dec 2022 09:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Anand Mahindra Yezdi - फोटो : Twitter
कर्नाटक हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि Yezdi (येज्दी) ट्रेडमार्क रुस्तमजी ग्रुप के बोमन आर. ईरानी और क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड का नहीं है। इसके बजाय, आदेश में कहा गया है कि ट्रेडमार्क Ideal Jawa (आइडियल जावा) का है, जो इस समय 1991 से लिक्विडेशन (परिसमापन) के अधीन है। इस फैसले ने ऑफिशियल लिक्विडेटर (परिसमापक) को नीलामी के जरिए ट्रेडमार्क बेचने की इजाजत भी दी है। अदालत के आदेश ने बोमन आर. ईरानी, क्लासिक लेजेंड्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अन्य को 'येज्दी' ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया। इसके अलावा, आदेश में कहा गया है कि वे शब्द या उपकरण के रूप में 'येज्दी' शब्द वाले किसी अन्य चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, चाहे स्वतंत्र रूप से या अन्य शब्दों के संयोजन में, जो 'येज्दी' शब्द या चिह्न का उपयोग करते हैं, इसमें सभी डोमेन नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Yezdi Bikes - फोटो : Twitter
इस फैसले के जवाब में, Classic Legends (क्लासिक लेजेंड्स) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि कंपनी इस मामले पर कानूनी सलाह ले रही है, और यह जल्द ही आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी और अपने पक्ष में राहत हासिल करने के बारे में आशावादी है। इसने यह भी कहा कि अंतरिम अवधि के दौरान, 'येज्दी' मोटरसाइकिलों का निर्माण और बिक्री जारी रहेगी, जो अपीलीय अदालत के आदेश के अधीन है। कंपनी ने कहा, "आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और कंपनी इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है। कंपनी जल्द ही आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी और अनुकूल राहत हासिल करने को लेकर आशान्वित है।" 
विज्ञापन

3 of 5
Yezdi Adventure - फोटो : Yezdi
कर्नाटक हाई कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि आइडियल जावा (इंडिया) लिमिटेड, जो लिक्विडेशन के अधीन है, 'येज्दी' ट्रेडमार्क की मालिक है, चाहे वह स्वतंत्र रूप से हो या दूसरे शब्दों के संयोजन में। अदालत के फैसले ने आगे कहा कि कंपनी के ट्रेडमार्क अदालत की कानूनी हिरासत में हैं क्योंकि यह इस समय लिक्विडेशन कार्यवाही से निपट रही है, जो 1991 में शुरू हुई थी। 

4 of 5
Yezdi Roadster - फोटो : Yezdi
यह आदेश देते हुए, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ट्रेडमार्क रजिस्ट्रार, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद द्वारा बोमन ईरानी को जारी किए गए सभी ट्रेडमार्क और पंजीकरण प्रमाणपत्रों को अमान्य घोषित कर दिया है। इसने ट्रेडमार्क पंजीकरण प्राधिकरण को आधिकारिक लिक्विडेटर (ओएल) के जरिए ऐसे सभी पंजीकरणों को आइडियल जावा में स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने अपने फैसले में आगे कहा कि बोमन ईरानी और क्लासिक लेजेंड आइडियल जावा को उन सभी लाभों के लिए भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं जो ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करके किए गए हैं और उन्हें 'येज्दी' ट्रेडमार्क किसी भी रूप में उपयोग से हुई सभी बिक्री और कमाई के डिटेल्स देने करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karnataka High Court - फोटो : PTI
आदेश को 1 महीने के लिए रोक दिया गया है
हालाँकि, अदालत ने अपीलीय फॉरम के सामने इसे चुनौती देने के लिए पीड़ित पक्षों को सक्षम करने के सीमित उद्देश्य के लिए इस आदेश को एक महीने के लिए स्थगित रखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें