फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KM5000: कबीरा मोबिलिटी ने पेश की अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक KM5000, भारत में सबसे लंबी रेंज का किया दावा

Sat, 20 May 2023 11:59 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
Kabira Mobility unveils KM5000 electric cruiser bike - फोटो : Kabira Mobility
गोवा स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप Kabira Mobility (कबीरा मोबिलिटी) ने नई KM500 इलेक्ट्रिक क्रूजर को पेश किया है, जो भारत की सबसे तेज और सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होने का वादा करती है। कबीरा मोबिलिटी का दावा है कि KM5000 एक बार फुल चार्जिंग करने पर 344 किमी की रेंज दे सकती है। इसके साथ ही बाइक की टॉप स्पीड 188 किमी प्रति घंटा है। KM5000 की कीमत ₹3.15 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 2024 में शुरू होगी, कंपनी ने घोषणा की है।

कैसा है लुक और डिजाइन
KM500 कबीरा मोबिलिटी की नई फ्लैगशिप ई-बाइक है। कंपनी पहले से ही KM3000 और KM4000 इलेक्ट्रिक बाइक जैसे मॉडल बाजार में बेचती है। बाइक के पूरे डिजाइन का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन टीजर तस्वीर से पता चलता है कि इस रेट्रो-मॉडर्न बाइक में इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एक गोल हेडलैंप मिलती है। इलेक्ट्रिक क्रूजर सिंगल-सीटर है और इसमें इलेक्ट्रिफाइड बॉबर स्टाइलिंग है। ई-क्रूजर में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ-साथ फुल-एलईडी लाइटिंग भी मिलेगी। ढका हुआ बॉडीवर्क बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर को कवर करने वाले एक शार्प डिजाइन की ओर इशारा करता है। बाइक के फ्रंट और रियर में चौड़े टायर मिलते हैं।
विज्ञापन

2 of 3
Kabira Mobility KM5000 Electric Cruiser Bike - फोटो : Kabira Mobility
बैटरी और रेंज
कबीरा मोबिलिटी का कहना है कि इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को DeltaEV के सहयोग से विकसित किया गया है और यह एक नई पेटेंटेड मिड-ड्राइव मोटर है। 188 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड को छोड़कर कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटर से मिलने वाले पावर के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। मॉडल 11.6 kWh LFP बैटरी पैक के साथ भी आएगा, जो इसे 344 किमी की रेंज देता है। लॉन्च होने पर, KM5000 को भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पर सबसे बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड Ultraviolette F77 का है जिसमें 10.5 kWh बैटरी पैक मिलता है।

फीचर्स
KM5000 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और बाइक की डिटेल्स के साथ-साथ टेलीमैटिक्स, कनेक्टिविटी, 7-इंच टचस्क्रीन डिजिटल कंसोल शामिल है। इसके अलावा, कबीरा मोबिलिटी KM5000 को टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), साइड स्टेप, साड़ी गार्ड, फास्ट चार्जिंग, पार्क असिस्ट, फॉल सेंसर और एलिवेशन स्टेबलाइजर और बहुत सारे फीचर्स से लैस करने का वादा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Kabira Mobility KM5000 Electric Cruiser Bike - फोटो : Kabira Mobility
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
KM5000 में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क स्टैंडर्ड के तौर पर डुअल-चैनल ABS के साथ मिलेगी। बाइक शोवा यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड नाइट्रॉक्स रियर मोनोशॉक के साथ आएगी। 

कलर ऑप्शंस और डिलीवरी डिटेल्स
कलर ऑप्शंस में मिडनाइट ग्रे, डीप खाकी, और एक्वामरीन शामिल होंगे, और बाइक में कस्टमाइजेशन विकल्प भी मिलते हैं, जिसमें ब्रांड की अपनी एक्सेसरीज भी शामिल हैं। कबीरा का कहना है कि KM5000 की बिक्री इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें