भारत के ऑटो उद्योग में बड़े पैमाने पर प्लेटफॉर्म, तकनीक और निवेश साझा करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में JSW-MG Motor India (जेएसडब्ल्यू-एमजी मोटर इंडिया) और Skoda Auto Volkswagen India (SAVWIPL) (स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया) शुरुआती स्तर पर संभावित तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी तलाशने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
इन चर्चाओं का मकसद यह समझना है कि क्या दोनों कंपनियां भविष्य में प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन और निवेश साझेदारी जैसे क्षेत्रों में साथ काम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Himalayan 450 Mana Black Edition: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास