जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता होंडा, निसान और मित्सुबिशी ने गुरुवार को कहा कि वे व्यापार एकीकरण पर अपनी बातचीत बंद कर रहे हैं।
ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने सहयोग की संरचना पर विचार करने के लिए किए गए समझौते को समाप्त करने का फैसला किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
2024 Honda Amaze
- फोटो : Honda
Honda Motor Co. (होंडा मोटर कंपनी) और Nissan Motor Corp. (निसान मोटर कॉर्पोरेशन) ने दिसंबर में एलान किया था कि वे एक संयुक्त होल्डिंग कंपनी स्थापित करने के लिए बातचीत करने जा रहे हैं।
Mitsubishi Motors Corp. (मित्सुबिशी मोटर्स कॉर्पोरेशन) ने कहा था कि वह इस समूह में शामिल होने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Nissan X-Trail SUV
- फोटो : Nissan Motor India
शुरुआत से ही इस प्रयास ने विश्लेषकों को हैरान कर दिया था क्योंकि इन कंपनियों की मॉडल लाइनअप और उनकी ताकतें एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं। जबकि उद्योग में टेस्ला और बीवाईडी जैसी शक्तिशाली नई कंपनियों की एंट्री और विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) की ओर बढ़ते रुझान के कारण बड़ी हलचल हो रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत के विफल होने के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी।
4 of 6
Nissan Leaf Electric Car
- फोटो : Nissan
होंडा और निसान ने शुरू में कहा था कि वे जून तक एक समझौता अंतिम रूप देने और अगस्त तक होल्डिंग कंपनी स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे।
गुरुवार को उन्होंने कहा कि तीनों ऑटोमोबाइल निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों और स्मार्ट कारों, जैसे कि ऑटोनॉमस ड्राइविंग, पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Mitsubishi Pajero Sport
- फोटो : Mitsubishi
हाल के हफ्तों में, जापानी मीडिया में बातचीत के टूटने को लेकर विभिन्न रिपोर्टें आई थीं, जिनमें अज्ञात सूत्रों का हवाला दिया गया था। कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि निसान, होंडा के साथ साझेदारी में एक छोटी भूमिका निभाने से हिचकिचा रहा था।
होंडा की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है और उसे संयुक्त कार्यकारी टीम में अग्रणी भूमिका निभानी थी।
निसान ने जुलाई-सितंबर तिमाही में नुकसान दर्ज किया था क्योंकि इसकी वाहन बिक्री गिर गई थी। जिससे उसे 9,000 नौकरियों में कटौती करनी पड़ी। उस समय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी माकोटो उचिदा ने नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए अपने वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती की थी।