फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

iVoomi S1 Electric Scooter: नई आईवूमी एस1 ई-स्कूटर लॉन्च, 240 किमी रेंज का दावा, कीमत 70 हजार, जानें फीचर्स

Wed, 23 Nov 2022 11:17 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
iVoomi S1 Electric Scooter - फोटो : iVOOMi Energy
मुंबई स्थित iVoomi Energy (आईवूमी एनर्जी) ने S1 80, S1 100 और S1 240 के लॉन्च के साथ S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वैरिएंट्स पेश किए हैं। Ivoomi S1 लाइन-अप को विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 69,999 रुपये से शुरू होती हैं, जो 1.21 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम) जाती हैं। 

इसकी खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 240 किमी की रेंज देता है। हालांकि, मौजूदा एस1 ई-स्कूटर अभी भी बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85,000 रुपये है। 

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए आईवूमी एनर्जी के एमडी और सह-संस्थापक सुनील बंसल ने कहा, "हम एक इंजीनियरिंग-उन्मुख प्रौद्योगिकी समाधान ब्रांड के रूप में विस्तार कर रहे हैं, और हमारा मानना है कि अगला तार्किक कदम स्कूटरों में और अधिक तकनीक जोड़ना है जो कि आगे एक कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करें। हमारी S1 सीरीज में, हमारा मुख्य ध्यान भारतीय सवारों के एर्गोनॉमिक्स को सर्वोत्तम संभव मानकों से मिलाना था और एक चमत्कार बनाना था जो हर किसी को ई-वाहनों को अपनाने की ओर ले जाएगा।" 
विज्ञापन

2 of 3
iVoomi S1 Electric Scooter - फोटो : iVOOMi Energy
iVoomi S1 240
iVoomi S1 240 इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉप-स्पेक वर्जन है और IDC के मुताबिक S1 240 वैरिएंट 240 किमी की रेंज डिलीवर करता है। मॉडल को 4.2 kWh ट्विन बैटरी पैक मिलता है और एक्सट्रा टॉर्क के साथ 2.5 kW मोटर (3.3 bhp) से लैस है। स्कूटर को 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 3.5 सेकंड का समय लगता है। वहीं इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 3 घंटे का समय लगता है। 

iVoomi S1 80
इसके उलट, एंट्री-लेवल S1 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ काम करता है जो एक बार चार्ज करने पर 80 किमी (IDC) की रेंज देता है। S1 80 में हब-माउंटेड 2.5 kW मोटर भी मिलती है, जिसकी अधिकतम स्पीड 55 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
iVOOMi S1 Electric Scooter - फोटो : iVOOMi Energy
फीचर्स
सभी वैरिएंट तीन राइडिंग मोड्स- ईको, राइडर और स्पोर्ट के साथ आते हैं। इसमें तीन कलर ऑप्शन - पीकॉक ब्लू, नाइट मैरून और डस्की ब्लैक मिलते हैं। मॉडल में जीपीएस ट्रैकर और मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ नया 'फाइंड माय राइड' फीचर भी है। साथ ही एक मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।

फाइनेंस की भी सुविधा
iVoomi Energy अपने डीलरशिप नेटवर्क पर 1 दिसंबर, 2022 से नए S1 ई-स्कूटर रेंज की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी ने ऑन-रोड कीमत के 100 प्रतिशत तक के आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन के लिए वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता किया है। निर्माता ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने की योजना का भी एलान किया है, और साल के आखिर तक अपनी पूरे उत्पाद रेंज उपलब्ध कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें