फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Alturas G4: महिंद्रा ने अपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी को आधिकारिक वेबसाइट से हटाया, बुकिंग भी हुई बंद

Thu, 01 Dec 2022 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने Alturas G4 एसयूवी को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया है और इसकी बुकिंग भी रोक दी गई है। Alturas G4 Mahindra की फ्लैगशिप मॉडल थी। भारतीय बाजार में Mahindra Alturas G4 का मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Isuzu MU-X, Jeep Meridian जैसी कारों से था। Mahindra Alturas G4 को कंप्लीटली नॉक-डाउन किट (CKD) रूट के जरिए भारत में असेंबल किया जाता था। 
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
क्यों हुई बंद
Mahindra Alturas G4 एसयूवी को भारत को क्यों बंद किया गया, फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस एसयूवी की भारतीय बाजार में बिक्री कम थी, जिस कारण इसे बंद करने का फैसला किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक कई डीलरशिप ने इस एसयूवी की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। वहीं कुछ डीलरशिप सिर्फ बचे हुए स्टॉक की बिक्री करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
इंजन
Mahindra Alturas G4 में बीएस-6 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता था। यह इंजन 181 bhp का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन एक 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसे Mercedes-Benz से लिया गया है, और इसे RWD ड्राइवट्रेन मिलता है। 

4 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
फीचर्स
महिंद्रा ने इस साल सितंबर में Alturas G4 एसयूवी का टॉप-मॉडल 2WD हाई वैरिएंट लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो एसयूवी के एकमात्र 2WD हाई वैरिएंट में रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट और स्टैंडर्ड के रूप में पावर्ड टेलगेट मिलता था। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटीलेटेड सीट्स, LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ HID हेडलैंप्स, 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते थे।
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
कितनी थी कीमत
भारतीय बाजार में बंद किए जाने से पहले, नई 2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.68 लाख रुपये रखी गई थी। इस वैरिएंट को 4WD मॉडल से नीचे पोजिशन किया गया था, जिसकी कीमत 31.88 लाख रुपये थी। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
लाएगी नया मॉडल
महिंद्रा जल्द ही Alturas G4 के बंद होने की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। यह भी माना जा रहा है कि कंपनी इसके बदले एक नई फ्लैगशिप एसयूवी ला सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह XUV900 एसयूवी हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें