फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: 2024 में 43 लाख कारों की रिकॉर्ड थोक बिक्री, ग्रामीण भारत में एसयूवी की मांग से बिक्री में उछाल

Thu, 02 Jan 2025 12:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय यात्री वाहन बाजार ने 2024 में 43 लाख यूनिट की रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की। जिसमें बाजार की अग्रणी कंपनियों ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ वार्षिक घरेलू बिक्री दर्ज की।
विज्ञापन
1 of 11
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
भारतीय यात्री वाहन बाजार ने 2024 में 43 लाख यूनिट की रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की। जिसमें बाजार की अग्रणी मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और किआ जैसी कंपनियों ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ वार्षिक घरेलू बिक्री दर्ज की।

एसयूवी की निरंतर बढ़ोतरी के साथ-साथ ग्रामीण बाजारों ने कार की बिक्री को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे उद्योग को 2023 में दर्ज की गई लगभग 41.1 लाख यूनिट की पिछली सर्वश्रेष्ठ बिक्री को बेहतर बनाने में मदद मिली।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने 2024 में यात्री वाहनों की कुल थोक बिक्री के बारे में पूछे जाने पर पीटीआई-भाषा से कहा, "पिछले कैलेंडर वर्ष में यह करीब 41,09,000 लाख यूनिट्स थी, जबकि 2024 में यह करीब 43 लाख यूनिट्स होगी। इसलिए, यह करीब 4.5 प्रतिशत से 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।" 

उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ने खुद 2024 में अपनी अब तक की सबसे अधिक थोक और खुदरा बिक्री दर्ज की है। 
विज्ञापन

2 of 11
R to L, Hisashi Takeuchi, MD & CEO and Partho Banerjee, SEO, with New Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी बाजार में सबसे आगे
मारुति सुजुकी ने 17,90,977 यूनिट्स की वार्षिक थोक बिक्री के साथ अपने छह साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जो 2018 में 17,51,919 यूनिट्स के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार कर गया। खुदरा बिक्री भी 17,88,405 यूनिट्स के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो 2023 में बेची गई 17,26,661 यूनिट्स से बेहतर थी।

छोटे शहरों में NEXA आउटलेट का विस्तार करने और लिमिटेड-एडिशन मॉडल लॉन्च करने जैसी कंपनी की पहल ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुकूल मानसून की स्थिति और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के कारण दिसंबर 2024 में ग्रामीण बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन

3 of 11
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की बिक्री
मारुति सुजुकी की प्रतिद्वंद्वी ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी 2024 में 6,05,433 यूनिट्स की अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक घरेलू बिक्री दर्ज की। जो 2023 में 6,02,111 यूनिट्स से मामूली रूप से ज्यादा है। जिसमें एसयूवी ने इसकी कुल बिक्री में उल्लेखनीय 67.6 प्रतिशत का योगदान दिया। 

4 of 11
Kia Sonet X-Line - फोटो : Kia India
किआ के नतीजे
इसी तरह, किआ इंडिया ने 2024 में कुल बिक्री में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और 2,55,038 यूनिट्स की बिक्री की। जो अब तक की सबसे ज्यादा वार्षिक बिक्री है। इसने 2023 में 2,40,919 यूनिट्स बेचीं। 

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने कहा, "2024 किआ इंडिया के लिए एक निर्णायक वर्ष रहा है। हमारे वाहनों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने पर हमारा ध्यान न सिर्फ ग्राहकों को उनके पसंदीदा किआ मॉडल का आनंद लेने की अनुमति देता है। बल्कि भविष्य के विकास के लिए हमारी नींव को भी मजबूत करता है"। 
विज्ञापन

5 of 11
Tata Punch CAMO Edition - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की बिक्री
टाटा मोटर्स के लिए 2024 5.65 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक की सबसे ज्यादा वार्षिक बिक्री का लगातार चौथा वर्ष था। कंपनी "पीवी उद्योग के दृष्टिकोण के बारे में आशावादी" बनी हुई है। 
विज्ञापन

6 of 11
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
टोयोटा का प्रदर्शन
एक अन्य वाहन निर्माता, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भी 2024 में 3,26,329 यूनिट्स की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ कैलेंडर वर्ष बिक्री दर्ज की। यह 2023 में बेची गई 2,33,346 यूनिट्स की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा थी।
विज्ञापन

7 of 11
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
अन्य प्रमुख कंपनियों के नतीजे

महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में 41,424 यूनिट्स की यात्री वाहन बिक्री दर्ज की। जो एक साल पहले की समान अवधि में 35,174 यूनिट्स के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। 

8 of 11
MG Windsor Electric Car - फोटो : JSW MG Motor India
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दिसंबर में बिक्री में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) की बिक्री 70 प्रतिशत से अधिक रही। 

9 of 11
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
निसान मोटर इंडिया
निसान मोटर इंडिया ने दिसंबर में थोक बिक्री में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और 11,676 यूनिट्स तक पहुंच गई।

10 of 11
Audi Q5 - फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया
आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के कारण ऑडी इंडिया को 2024 में बिक्री में 26.6 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। हालांकि वर्ष के उत्तरार्ध में बिक्री में सुधार हुआ। कंपनी ने 2023 में 7,931 यूनिट्स की खुदरा बिक्री दर्ज की थी।
विज्ञापन

11 of 11
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
भारतीय यात्री वाहन उद्योग एसयूवी और टिकाऊ प्रौद्योगिकियों के साथ आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे कंपनियां इनोवेशन कर रही हैं और बाजार के रुझानों के अनुकूल ढल रही हैं, यह रफ्तार 2025 तक जारी रहने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें