फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Day 2020: सेना की शान हैं ये वाहन, सड़क पर चलते हैं तो खौफ खाते हैं दुश्मन

Wed, 15 Jan 2020 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Indian Army - फोटो : Indian Army
बुधवार को पूरा देश 72वां थल सेना दिवस यानी Army Day सेलिब्रेट कर रहा है। आज के ही दिन भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश कमांडर जनरल रॉय फ्रैंसिस बुचर से सेना की कमान ली थी। करियप्पा को 14 जनवरी 1986 को फील्ड मार्शल के खिताब से नवाजा गया था। वहीं देश की सेना को मजबूत बनाने में मिलिट्री लॉजिस्टिक्स का अहम योगदान है, जो सेना को सुदूर इलाकों तक पहुंचाने में मदद करती है। आइए जानते हैं सेना में इस्तेमाल हो रहे इन वाहनों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Tata Merlin defence-1

Tata Merlin LSV (लाइट सपोर्ट व्हीकल)

टाटा इन गाड़ियों को खासतौर पर सेना के लिए बना रही है। मारुति जिप्सी की बाद टाटा मर्लिन और टाटा सफारी ने भारतीय सेना में जगह बनाई है। मर्लिन की छत पर 7.6 एमएम की मीडियम मशीनगन और 40 एमएम का ऑटोमैटिक ग्रेनेट लॉन्चर लगा है। यह आसानी से फौजी दस्तों को लाने ले जाने के साथ सप्लाई में भी मदद करती है। मर्लिन दोनों तरफ और पीछे से STANAG 4569 लेवल-1 सुरक्षा देती है, जो नाटो के स्टैंडर्ड्स में सबसे ज्यादा है। टाटा मर्लिन में 3.3-लीटर का लिक्विड कूल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 3,200 आरपीएम पर 185 बीएचपी और 2,400 आरपीएम पर 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन

3 of 11
Viper

श्री लक्ष्मी डिफेंस निर्मित Viper

श्री लक्ष्मी डिफेंस सॉल्यूशंस इस बेहद सुरक्षित गाड़ी का निर्माण कर रही है। भारत में बना यह पहला उच्च कोटि का सैन्य वाहन है, जो बुलेट, लैंडमाइन और ब्लास्ट प्रूफ कैपेबिलिटीज के साथ आता है। यह चलते समय भी भारी मार सह सकता है। इसमें छह कमांडोज के बैठने की क्षमता है। इसकी अंदरूनी दीवारें बैलिस्टिक चादरों से निर्मित है। इस कार को B7+ रेटिंग वाले आर्मर से डिजाइन किया गया है। किसी मुठभेड़ के दौरान इसमें लगे लोअर पैनल्स बुलेटप्रूफ शील्ड का काम करते हैं। इस कार में लोअर आर्मर स्टेल पैनल दिए गए हैं जिन्हें आपातकाल में हटाकर ब्लास्ट शील्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 of 11
Tata MPV - फोटो : Social Media

Tata MPV

4×4 क्षमता के साथ आने वाले यह मल्टी पर्पज व्हीकल बुलेट, लैंड माइनन और ग्रेनेड झेलने की क्षमता से लैस है। इसमें 242 बीएचपी की पावर वाला डीजल इंजन लगा है, जो 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देता है। यह किसी भी तरह के इलाके में काम करने में सक्षम है। मुठभेड़ के दौरान सैन्यबल अकसर इसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Mahindra Marksman

Mahindra Marksman    

26/11 के आतंकी हमलों के बाद महिंद्रा ने इस गाड़ी का ननिर्माण शुरू किया था। अभी इसे फोर्स वन, कोलकाता पुलिस, सीआईएसएफ और भारतीय सेना में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। महिंद्रा की Marksman एक बुलेट प्रूफ गाड़ी है जिसमें 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस कार में 360 डिग्री विसिबिलिटी के साथ कई फायरिंग पॉइंट और मशीन गन पॉइंट भी दिया गया है। इसमें 2.6-लीटर का टर्बोचार्ज्ड CRDe डीजल इंजन दिया गया है जो 150 बीएचपी की पावर और 228 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 11
Windy 505 - फोटो : IndianDefenceForum

Windy 505            

यह पहली ऐसी गाड़ी है जिसे भारतीय सेना ने पेटेंट कराया है। इसे सेना की इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर्स कॉर्प्स ने बनाया है। इस गाड़ी में मीडियम मिसाइल गन (एमएमजी), जीपीएस समेत कई सर्विलांस उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Ashok Leyland Medium Bullet Proof Vehicle - फोटो : Social Media

Ashok Leyland Medium Bullet Proof Vehicle

अशोक लैलेंड के इस सैन्य सुरक्षा वाहन का इस्तेमाल रेड कॉरिडोर्स के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। अपनी बेहतरीन बैलिस्टिक और ब्लास्ट प्रोटेक्शन फीचर के चलते यह आठ किग्रा विस्फोटक को सहने की क्षमता रखती है। इसमें 360-डिग्री PTZकैमरा लगा है, जो सर्विलांस के साथ एक घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इसमें 10 लोग सफर कर सकते हैं और यह HVAC एयर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के साथ आती है।

8 of 11
MEVA Straton Plus - फोटो : mahindraarmored

MEVA Straton Plus

महिंद्रा ने फोर्ड के साथ मिल कर इस वाहन को बनाया है। इसमें फोर्ड का F550 6.7 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है, जो 300 बीएचपी की पावर औओर 894 एनएम का टॉर्क देता है। यह लाइट ऑर्म्ड व्हीकल (LAV) और लाइट टेक्टिकल व्हीकल (LTV) वर्जन के साथ आता है। इसमें 12 लोगों को लेजाने की क्षमता है। इसमें अलग से सीट बेल्ट्स औक केबिन एसी के साथ टायर इंफ्लेशन सिस्टम और हैवी ड्यूटी सस्पेंशन फीचर मिलता है।
 

9 of 11
Tata Kestrel - फोटो : Tata Motors

Tata Kestrel

टाटा मोटर्स की डिफेंस डिविजन और DRDO ने मिल कर इस वाहन को बनाया है। इसमें 600 बीएचपी की क्षमता वाला टर्बो डीजल इंजन लगा है। इसके अलावा इसमें एंटी माइन और IED प्रोटेक्शन के एक खास फीचर दिया है। ऐसी स्थिति में यह फ्लैट टायर पर भी चल सकता है।

10 of 11
renault sherpa

Renault Sherpa          

Renault Sherpa को फिलहाल NSG और सीआईएसएफ इस्तेमाल करती हैं। देखने में यह कार काफी अग्रेसिव है। इसमें 4.7 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 215 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस कार का वजन करीब 11 हजार किग्रा है। सेना के सारे आर्मर के साथ भी इसकी स्पीड 110 किमी/घंटे तक जा सकती है। Sherpa का फ्यूल टैंक भी काफी बड़ा है यह कार फुल टैंक पर 1,000 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन

11 of 11
Mahindra 6x6 mpv - फोटो : Social Media

Mahindra MPV

भारतीय सुरक्षा बल टाटा एमपीवी के अलावा महिंद्रा एमपीवी भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे महिंद्रा एंड महिंद्रा एंड डिफेंस लैंड सिस्टम ने बनाया है। इस खास वाहन को आतंकवाद विरोधी और नक्सल विरोधी अभियानों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 18 लोगों के बैठने की क्षमता है और 14 किग्रा का विस्फोट सह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें