अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिकों को जल्द ही अपनी गाड़ी की बैटरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सिर्फ एक स्कैन में मिल सकेगी। सरकार एक "बैटरी पासपोर्ट" सिस्टम लाने जा रही है, जिसके तहत हर बैटरी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस रिकॉर्ड में बैटरी की सोर्स, रचना (कंपोजिशन), परफॉर्मेंस, जीवनकाल (लाइफसाइकिल) और सप्लाई चेन जैसी जानकारी दर्ज होगी। ये सारी जानकारी एक यूनिक QR (क्यूआर) कोड में एम्बेड की जाएगी। जिसे स्कैन कर कोई भी इन डिटेल्स को देख सकेगा।
यह भी पढ़ें - Top 5 Safest Cars in India: भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें, क्या आपकी कार इस लिस्ट में है?